लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट नौकरी वालों को मोदी सरकार दे सकती है ये बड़ी खुशी, एक साल नौकरी करने पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 15:40 IST

ग्रेच्युटी सीटीसी का ही एक हिस्सा होता है। ऐसे में उन लोगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर होगी जो साल या दो साल में नौकरी बदलना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देसोशल सिक्योरिटी एंड ग्रेच्युटी नियम में पीएम मोदी कर सकती है बदलाव5 साल के लिमिट को घटाकर एक साल किया जा सकता है, शीतकालीन सत्र में आ सकता है प्रस्ताव

केंद्र की नरेंद्र मोदी प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़ी खुशी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार ग्रेच्युटी पाने की योग्यता को पांच साल से घटाकर एक साल कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार सोशल सिक्योरिटी एंड ग्रेच्युटी नियम में बदलाव के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव ला सकती है। 

हालांकि, सरकार की ओर से नियम में बदलाव को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, मौजूदा नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को ग्रेच्युटी राशि तभी मिलती है जब पांच साल तक किसी एक कंपनी में काम करता रहा हो। नियमों के अनुसार पांच साल पहले नौकरी छोड़ने पर ग्रच्युटी राशि नहीं मिलती है। 

ग्रेच्युटी सीटीसी का ही एक हिस्सा होता है। ऐसे में उन लोगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर होगी जो साल या दो साल में नौकरी बदलना चाहते हैं। ग्रेच्युटी की फिलहाल अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये है।

मोदी सरकार ने आम बजट से पहले इसी साल अंतरिम बजट में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए ग्रेच्‍युटी को डबल कर दिया गया। इससे पहले यह लिमिट 10 लाख की थी, जिसे बढ़ाकर 20 लाख किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड