लाइव न्यूज़ :

सरकार लेकर आ रही नई योजना, अब 10 मिनट में मिल सकेगा ई-पैन

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2019 08:15 IST

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, 'रियल टाइम पैन/टैन प्रोसेसिंग सेंटर (RTPC) बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 मिनट से भी कम समय में आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए ई-पैन जारी किया जा सकेगा। ऐसा होने से टैक्सपेयर्स को आसानी तो होगी ही, इसके साथ ही उनका समय भी बचेगा। 

आजकल सरकारी दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया बेहद मुश्किल है।लेकिन सरकार  पहचान के दस्तावेजों को बनवाने की प्रक्रिया आसन बनाने में जुटीं हुई है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, 'रियल टाइम पैन/टैन प्रोसेसिंग सेंटर (RTPC) बनाने पर विचार किया जा रहा है ताकि रियल टाइम बेसिस (10 मिनट से भी कम समय में) पर आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए ई-पैन जारी किया जा सके।' 

उन्होंने कहा कि सरकार ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को और मजबूत करने के इरादे से टेक्नॉलजी सुधार के लिए कई और प्रस्ताव की शुरुआत की है। ऐसा होने से टैक्सपेयर्स को आसानी तो होगी ही, इसके साथ ही उनका समय भी बचेगा। 

इसी पहल के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन हासिल करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए एक रियल-टाइम पैन-टैन सेंटर पर काम कर रहा है। यह खासतौर पर उन आवेदकों के लिए होगा जिन्होंने आधार बेस्ड ई-केवाईसी के जरिए आवेदन किया है। 

टैक्स डिडक्शन ऐंड कलेक्शन अकाउंट नंबर (TAN) एक 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है कि जिसे हर टैक्स देने वाले को उस समय बताने की जरूरत होती है जब वह केंद्र सरकार को टैक्स चुकाता है। 

परमानैंट अकाउंट नंबर यानी PAN भी एक 10 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक कोड होता है कि जिसे हर टैक्सपेयर को आईटी डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। 

टॅग्स :पैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड