लाइव न्यूज़ :

किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज मंजूर: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:35 IST

सरकार ने मई में घोषित 20.97 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 2 लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज देने का ऐलान किया था। इससे मछुआरों और डेयरी किसानों समेत 2.5 करोड़ कृषकों को लाभ होने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्दे17 अगस्त तक 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये। 1.1 करोड़ किसान क्रेडिट धारकों को 24 जुलाई तक 89,810 करोड़ रुपये कर्ज मंजूर किये गये थे।

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकों ने कोविड-19 संकट के दौरान किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिये किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रियायती कर्ज मंजूर किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 17 अगस्त तक 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये। इनकी कर्ज सीमा 1,02,065 करोड़ रुपये है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार और कृषि वृद्धि में तेजी लाने में मदद मिलेगी। बयान के अनुसार 1.1 करोड़ किसान क्रेडिट धारकों को 24 जुलाई तक 89,810 करोड़ रुपये कर्ज मंजूर किये गये थे।

यानी एक महीने से भी कम समय में 12,255 करोड़ रुपये अधिक कर्ज मंजूर किये गये। कोविड-19 के प्रभाव से कृषि क्षेत्र को राहत देने के लिये कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये रियायती कर्ज उपलब्ध कराने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सरकार ने मई में घोषित 20.97 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 2 लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज देने का ऐलान किया था। इससे मछुआरों और डेयरी किसानों समेत 2.5 करोड़ कृषकों को लाभ होने की उम्मीद है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड