लाइव न्यूज़ :

LIC Aadhaar Shila Plan: एलआईसी इंश्योरेंस महिलाओं को बचत के साथ देती है लाइफ कवर, जानिए क्या है पॉलिसी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 7, 2020 18:02 IST

महिलाओं के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है, जिसके जोकि बचत के साथ लाइफ कवर भी देती है।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी ने महिलाओं के लिए मार्केट में उतारी नई स्कीमएलआईसी ने इस स्कीम का नाम आधारशिला रखा है

नई दिल्ली: आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी को वो महिलाएं ले सकती हैं जिनके पास आधार कार्ड है। इस पॉलिसी को एलआईसी ने एक फरवरी, 2020 को लांच किया था। 

बचत करने के साथ लाइफ कवर देती है पॉलिसी

इस इंश्योरेंस पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए महिलाएं न सिर्फ बचत कर सकती हैं, बल्कि ये पॉलिसी लाइफ कवर भी देती है। पॉलिसी होल्डर को इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर एकमुश्त राशि मिल जाती है, लेकिन अगर इसके मेच्योर होने से पहले पॉलिसी होल्डर की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को सहायता राशि मिलती है। 

इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा आठ वर्ष है, जबकि कंपनी द्वारा अधिकमत आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। वहीं, जब ये पॉलिसी मेच्योर हो तब पॉलिसी होल्डर 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पॉलिसी की अवधि 10 से 20 साल का है। एलआईसी आधारशिला प्लान को 75,000 रुपए में मिनिमम बेसिक बीमा राशि के साथ महिलाएं ले सकती हैं। हालांकि, इस स्कीम की अधिकतम बीमा राशि 300, 000 रुपए है। इस स्कीम के लिए वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। 

टॅग्स :एलआईसीसेविंगबीमा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड