लाइव न्यूज़ :

इरडा ने बीमा कंपनियों से कहा-सुनिश्चित करें बीमा संबंधी विज्ञापन गुमराह करने वाले नहीं हों

By भाषा | Updated: October 20, 2019 12:49 IST

इरडा ने कहा कि आवश्यक खुलासा भी उसी भाषा में किया जाना चाहए जिसमें पूरा विज्ञापन है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि किसी उत्पाद के नाम और लाभ में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देइरडा ने बीमा कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बीमा उत्पादों से संबंधित विज्ञापन स्पष्ट होने चाहिएइरडा ने कहा कि आवश्यक खुलासा भी उसी भाषा में किया जाना चाहए जिसमें पूरा विज्ञापन है।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बीमा उत्पादों से संबंधित विज्ञापन स्पष्ट होने चाहिए और इनसे संभावित ग्राहकों के मन में ‘काल्पनिक’ सुरक्षा की भावना पैदा नहीं होनी चाहिए। नियामक ने बीमा विज्ञापनों पर सर्कुलर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बीमा कंपनियों को क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।

सर्कुलर में कहा गया है कि सभी बीमा विज्ञापन स्पष्ट, निष्पक्ष होने चाहिए। साथ ही ये विज्ञापन गुमराह करने वाले नहीं होने चाहिए। इरडा ने कहा कि बीमा कंपनियों को सामग्री और डिजाइन का इस्तेमाल कर सूचना को कानूनी और पहुंच वाले तरीके से उपलब्ध कराना चाहिए। इसमें कागज का आकार, रंग, फोंट का प्रकार और आकार शामिल है।

इरडा ने कहा कि आवश्यक खुलासा भी उसी भाषा में किया जाना चाहए जिसमें पूरा विज्ञापन है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि किसी उत्पाद के नाम और लाभ में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे उपभोक्ताओं में सुरक्षा की काल्पनिक भावना पैदा हो। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड