लाइव न्यूज़ :

निवेशक को भारतीय रीयल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा

By भाषा | Updated: April 2, 2019 16:57 IST

Open in App

निवेशक भारत में रीयल एस्टेट क्षेत्र में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने को लेकर आश्वस्त हैं। इसकी वजह ' जीएसटी ' और ' रेरा ' जैसी थोड़े समय के लिए रुकावट खड़ी करने वाली लेकिन अच्छी नीतियों के कारण बाजार में पारदर्शिता का आना है। रीयल एस्टेट उद्योग से जुड़े जानकारों ने यह बात कही।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रियल एस्टेट कमेटी के अध्यक्ष संजय दत्त ने कहा , " कैनेडियाई पेंशन कोष , कतर कोष , जीआईसी और सिंगापुर की टेमासेक की हालिया निवेश के बाद अब सरकारी एवं पेंशन कोष समेत विदेशी संपत्ति कोष भारत में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। "

दत्त ने कहा , " अब हमारे पास सही नीतियां हैं। " उन्होंने जोर देते कहा कि डेवलपर्स के पास निवेशकों के सामने पेश करने के लिए ट्रैक रिकॉर्ड हैं , निवेशक नियामकीय एवं कराधान व्यवस्था को समझ सकते हैं और मांग तथा मुद्रा जोखिमों का पता लगा सकते हैं।

ओमेक्स के कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने कहा , " रीयल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम यानी रेरा और जीएसटी लागू होने के बाद सभी डेवलपरों कॉरपोरेट तरीके से काम कर रहे हैं और परियोजनाओं की डिलिवरी में देरी नहीं कर रहे हैं। इससे बैंकों का कंपनियों को ऋण देने का भरोसा बढ़ा है। "

गोयल का मानना है कि तीन साल में रेरा और जीएसटी के सुव्यवस्थित होने और सौदों में पारदर्शिता आने से बैंक डेवलपरों को जमीन अधिग्रहण के लिए पूंजी देना शुरू करेंगे। भाषा पवन मनोहर मनोहर

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड