लाइव न्यूज़ :

म्यूचुअल फंड में निवेश दे सकता है छप्पर फाड़ के पैसा, लेकिन पहले इन बातों को समझना है जरूरी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 7, 2018 13:38 IST

क्या म्यूचुअल फंड पैसा कमाने का एक आसान तरीका है? किस फंड में निवेश करने से सबसे ज्यादा फायदा होगा? कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब हम आपको बता रहे हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई। इन दिनों टेलीविजन पर चैनल बदलते समय आपको म्यूचुअल फंड्स के विज्ञापन दिख जाएगें और इसमें बड़ी ही आसानी से निवेश और पैसा दोगुना करने की बात कही जाती है। तो क्या वाकई लोग इसमें तेजी से पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं? क्या ये पैसा कमाने का एक आसान तरीका है? किस फंड में निवेश करने से सबसे ज्यादा फायदा होगा? कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब हम आपको बता रहे हैं। 

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो तरीकेम्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें दो तरीके से निवेश किया जा सकता है।  पहला SIP और दूसरा एक मुश्त रकम का निवेश। SIP के लिए आपको बाजार में ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें बीते समय की एक अवधि के दौरान शेयर बाजार की अस्थिरता के चलते जोखिम का औसत निकालते हैं। वहीं म्यूचुअल फंड में एक मुश्त रकम का निवेश करते समय आपको गाइडलाइंस ठीक से पढ़ने की जरूरत है।

क्या है म्यूचुअल फंडइन सबसे पहले हमें म्यूचुअल फंड को समझने की जरूरत है। जानकारों के मुताबिक किसी एक जगह में लोगों द्वारा बड़ी संख्या में पैसा निवेश करना ही म्यूचुअल फंड है। आपके द्वारा निवेश किए गए रुपयों मैनेज करने के लिए बाकायदा एक फंड मैनेजर होता है।

ताकि मिल सके ज्यादा रिटर्नफंड मैनेजर रिटर्न और जोखिम के आधार आपके पैसों को कई जगहों पर निवेश करता है। म्यूचुअल फंड हाउस इक्विटी, बॉन्ड, मुद्रा बाजार के साधनों या अन्य सिक्यॉरिटीज में निवेश करते हैं, जिससे निवेशकों को कम-से-कम जोखिम में ज्यादा-से-ज्यादा रिटर्न हासिल हो सके। 

निवेश लिए बेहतर विकल्पएक्सपर्ट के मुताबिक, अन्य फंड्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस करने वालों की तुलना में एचडीएफसी इक्विटी ग्रोथ, एबीएसएल फ्रंटलाइन इक्विटी, कोटक सिलेक्ट फोकस फंड, एसबीआई ब्लूचिप रेगुलर ग्रोथ, आईसीआईसीआई प्रु.फोकस्ड ब्लूचिप इक्विटी, आईसीआईसीआई प्रु. वैल्यू डिस्कवरी, एचडीएफसी टॉप 200, मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35, फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा प्लस, आईसीआईसीआई प्रु. डायनैमिक प्लान म्यूचुअल फंड शामिल है। इनमें निवेश करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ये है इनकी खासियतइन 10 शेयरों की निफ्टी (एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स) में हिस्सेदारी 54 फीसदी है। टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की इन शेयरों में 33 फीसदी होल्डिंग है। बाकी निवेशक दूसरे शेयरों में पैसे लगाते हैं। उतार-चढ़ाव का असर कम करने के लिए निवेश डायवर्सिफाई करना होता है।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड