लाइव न्यूज़ :

NPS के इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, बढ़िया रिटर्न के साथ-साथ टैक्स में भी मिलेगा फायदा

By स्वाति सिंह | Updated: August 9, 2018 12:43 IST

एनपीएस के अंतर्गत दो करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए हर मंथ आपको सिर्फ 10,000 रुपये इन्वेस्ट करना होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: अगर आपकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये या इससे अधिक है तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरुरी हो जाता है। आपको टैक्स भी देना होता है। अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो  टैक्‍स के नियम आपको यह सुविधा भी देते हैं जिससे आप कुछ स्कीमों में पैसा इन्वेस्ट कर उस पैसे पर टैक्‍स छूट क्‍लेम कर सकते हैं यानी इस पैसे पर आपको टैक्‍स नहीं देना होता है। ऐसी स्‍कीम के बारे में हम यहां बता रहे हैं जहां पर आप पैसा इन्वेस्ट कर टैक्स बचा सकतें है साथ ही आपका निवेश लॉन्ग टर्म में आपको दो करोड़ का मालिक भी बना देगा। 

एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है। हम न्‍यू पेंशन सिस्‍टम में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं।  इस स्‍कीम में इन्वेस्ट कर हम रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 

एनपीएस के अंतर्गत दो करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए हर मंथ आपको सिर्फ 10,000 रुपये इन्वेस्ट करना होगा। उदाहरण के लिए मान लें अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो आप टैक्‍स बचाने के लिए हर महीनें 10,000 रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करते हैं। इस तरह से आप साल में 1 लाख 20 हजार रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करेंगे। तब आपको इस रकम पर टैक्‍स नहीं देना होगा। अगर आपकी उम्र 60 साल की है  और हर महीने आप 10,000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं और उनको वार्षिक 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 30 साल की उम्र से एनपीएस में बचत शुरू कर दें तो आपका रिटायरमेंट फंड करीब दो करोड़ 17 लाख रुपए हो जाएगा।

एनपीएस में इन्वेस्टमेंट के बाद इसके अंतर्गत रिटायरमेंट के समय कुल फंड का 40 फीसदी एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। यानी अगर आपको  दो करोड़ 27 लाख रुपए में से लगभग 92 लाख रुपए का एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। इससे आपको को हर मंथ लगभग 60 हजार रुपए पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा आपको को 60 साल की उम्र में 1 करोड़ 37 लाख रुपए की पूँजी भी मिल जाएगी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड