लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, बेहतर रिटर्न के साथ टैक्‍स में मिलेगी छूट

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2018 11:21 IST

NSC post office schemes(पोस्ट ऑफिस इन्वेस्टमेंट प्लान ): सरकार ने 1 अक्‍टूबर से 5 साल की एनएससी पर ब्‍याज दर 7.6 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: आज के इस दौर में जहां निवेश के नाम कई लुभावने स्कीम्स आते रहते हैं. ऐसे में आपको जरूरत है समझदारी बरतने की।अगर आप इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ऐसी जगह इन्वेस्ट करना बेहतर होगा जहां अच्छे रिटर्न के साथ साथ टैक्‍स भी बचे।

ऐसे में एनएससी में न‍िवेश करना फायदेमंद हो सकता है.बता दें कि सरकार ने 1 अक्‍टूबर से 5 साल की एनएससी पर ब्‍याज दर 7.6 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही एनएससी में इन्वेस्ट करने पर इनकम टैक्‍स की धारा 80 सी के अंतर्गत छूट भी म‍िलती है।

आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत एनएससी में निवेश पर आय से 100000 रुपए तक की  छूट प्राप्त की जा सकती है, क्योंकि पहला पांच वर्ष का इंटरेस्ट मैच्योरिटी पर दिया जाता है इसलिए उसे रिलेटेड साल में रिइन्वेस्टमेंट मानकर उसकी भी छूट धारा 80 सी के तहत मिल जाती है।

एनएससी में इन्वेस्ट किसी भी पोस्ट ऑफिस, जहां पर सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ से किया जा सकता है।

कैसे करें इन्वेस्ट?एनएससी अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफ‍िस ब्रांच में खोला जा सकता है। इसके लिए एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी अपने नाम से या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से खरीद सकते हैं।

इसमें निवेश करने के लिए 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के भी सर्टिफिकेट मिलते हैं। एनएससी इन्वेस्ट करने के लिए कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई है।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड