लाइव न्यूज़ :

नए साल में अपनाएं इन्वेस्टमेंट का ये तरीका, पूरे साल होगी पैसों बारिश

By स्वाति सिंह | Updated: January 13, 2019 12:24 IST

विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2019 में अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी ने बेहतर रिटर्न दिया है।

Open in App

साल 2018 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अब 2019 के शुरूआत से ही बाजार का हाल देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2019 निवेशकों को लिए बेहतर होगा। इसे में हम आपको बता रहे हैं ऐसे विकल्प जहां इन्वेस्ट कर आप इस साल अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2019 में अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी ने बेहतर रिटर्न दिया है।

आपको बता दें कि कई अध्ययनों से यह साबित हो चुका है इक्विटी एक एसेट क्लास के तौर पर सबसे बेहतरीन रिटर्न देते हैं। अगर आप भी इनमें निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है म्यूच्यूअल फंड जिसके जरिए आप निवेश कर सकते हैं। इसमें आप निवेश की शुरुआत 500 रुपये प्रति माह जितनी छोटी रकम से कर सकते हैं। 

इक्विटी में निवेश

इक्विटी में निवेश कर आप सबसे अधिक रिटर्न पाते हैं। लेकिन इन फंडों में निवेश की समय अवधि कम से कम 5 साल की रखें ताकि आप निवेश का लाभ उठा सकें। इन फंडों में कम समय के लिए निवेश करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। 

म्‍यूचुअल फंड का SIP

म्यूच्यूअल फंड के एसआईपी (सिस्‍टमैटिक इंन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान) में निवेश करने के लिए जरुरी नहीं की आप शेयर बाजार की स्थिति को देखें या कोई मोटी रकम का इंतजार करें।अगर आप प्रति माह 500 रुपये के साथ निवेश शुरू करना चाहतें हैं तो कर सकते हैं और निवेश की समय सीमा 5 साल ही लेकर चलें। 

एसआईपी  का लाभ 

एसआईपी इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में निवेश करने का सबसे जरिया है। इसमें आप जितने पैसे लगातें हैं आपको उस म्यूच्यूअल फंड के यूनिट आवंटित कर दिए जाते हैं। इसमें होता यह है कि अगर बाजार में तेजी आती है तो यूनिट कम हो जाते हैं और जब बाजार में गिरावट का दौर होगा तब यूनिट ज्यादा हो जाएंगे। 

म्‍यूचुअल फंड का करें चुनाव

डायवर्सिफायड इक्विटी फंडों या मल्‍टीकैप म्‍यूचुअल फंडों की तो बहुत ही भरमार है। अब ऐसे में फंड का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी म्यूच्यूअल फंड में  निवेश करने से पहले उसका ट्रैक रेकॉर्ड चैक कर लें की बाजार में हुए उतार-चढ़ाव के चलते भी लम्बे समय में उसका प्रदर्शन कैसा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड