लाइव न्यूज़ :

Income Tax Slab: इनकम टैक्स स्लैब में जल्द हो सकता है बदलाव, 5 लाख तक इनकम होगी टैक्स फ्री

By स्वाति सिंह | Updated: September 25, 2019 14:38 IST

Income Tax Slab: डायरेक्ट टैक्स कोड पर बनी कमेटी द्वार दी गई सिफारिशों में कहा गया है कि इनकम टैक्स का नया स्लैब बनाया जाए। इस नए स्लैब में की शुरुआत 5 लाख से हो। अगर इस प्रस्ताव को मान लिया गया तो 5 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्ट टैक्स कोड की एक कमेटी ने वित्त मंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा है।इस प्रस्ताव में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने की सिफारिशें की गई हैं।

मोदी सरकार के बजट में नौकरीपेशा वालों के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी थी। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस मामले में जल्द खुशखबरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि डायरेक्ट टैक्स कोड में दिए गए प्रस्तावों में कुछ प्रस्ताव सैलरीड क्लास के लिए भी थे, जिन्हें अगर मान लिया गया तो नौकरीपेशा वालों की बल्ले-बल्ले हो सकती है।   

दरअसल, डायरेक्ट टैक्स कोड की एक कमेटी ने वित्त मंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने की सिफारिशें की गई हैं। जल्द ही वित्त मंत्रालय इन प्रस्तावों पर मुहर लगा सकता है। बताया जा रहा है कि इन सिफारिशों से नौकरीपेशा को बड़ी राहत मिल सकती है। 

डायरेक्ट टैक्स कोड पर बनी कमेटी द्वार दी गई सिफारिशों में कहा गया है कि इनकम टैक्स का नया स्लैब बनाया जाए। इस नए स्लैब में की शुरुआत 5 लाख से हो। अगर इस प्रस्ताव को मान लिया गया तो 5 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा सालाना 5-10 लाख की आय पर टैक्स की दर 10 फीसदी होनी चाहिए। मौजूदा समय में टैक्स स्लैब पर 20 फीसदी टैक्स लगता है। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 10 से 20 लाख रुपए तक की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स लगाया जाए, जोकि मौजूदा समय में 30 फीसदी है।

इनकम टैक्स स्लैब में 20 लाख से 2 करोड़ तक की इनकम वालों पर 30 फीसदी टैक्स के लिए कहा गया है। जबकि 2 करोड़ से ज्यादा की इनकम पर 35 फीसदी टैक्स ब्रैकेट में रखा जाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा इस प्रस्ताव में टैक्स पर लगने वाले सभी तरह के सरचार्ज और सेस को हटाने की सिफारिश की गई है। अगर वित्त मंत्रालय इन प्रस्तावों को मान लेती है तो आम जनता को टैक्स के बोझ से राहत मिलेगी।  

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड