लाइव न्यूज़ :

रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने अकाउंट में आती रहेगी सैलरी, बस अपनाए ये तरीके

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 16:27 IST

नौकरीपेशा लोगों की थंख्वा में से हर महीने पीएफ कटता है जो रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी रकम के रूप में वापस मिलता है। यह भविष्य के लिए सबसे अच्छी बचत होती है, लेकिन इसके अलावा भी आप अपनी महीने की कमाई का 5 या 10 फीसदी अलग से सेव कर सकते हैं।  

Open in App
ठळक मुद्दे रिटायरमेंट का ख्याल जहन में आते ही लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। रिटायरमेंट के बाद खर्चा कैसे चलेगा और इंकम कैसे बनी रहेगी

नौकरी के दौरान मन में रिटायरमेंट का ख्याल जहन में आते ही लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। ऐसे में कुछ लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि रिटायरमेंट के बाद खर्चा कैसे चलेगा और इंकम कैसे बनी रहेगी, लेकिन अभी से रिटारमेंट को लेकर प्लानिंग की जाए तो आपको हर महीने एक मुश्त रकम मिलती रहेगी उसके लिए आपको कुछ खास बातों को समझना जरूरी है।

नौकरी के दौरान ही बचत करना शुरू करें नौकरीपेशा लोगों की थंख्वा में से हर महीने पीएफ कटता है जो रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी रकम के रूप में वापस मिलता है। यह भविष्य के लिए सबसे अच्छी बचत होती है, लेकिन इसके अलावा भी आप अपनी महीने की कमाई का 5 या 10 फीसदी अलग से सेव कर सकते हैं।  वहीं बिजनेस करने वाले लोग भी हर महीने एक मुश्त रकम बचा सकते हैं जो भविष्य में काम आएगी।

बच्चों के अलावा अपने बारे में भी सोचेंमां-बाप अपने भविष्य से ज्यादा अपने बच्चों के बारे में ज्यादा सोचते हैं और अपनी तमाम दौलत उनकी पढ़ाई और एश-ओ-आराम पर खर्च देते हैं। यह अच्छी बात लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने बुढ़ापे और रिटायरमेंट के लिए भी कुछ सेविंग करना शुरू करें, क्योंकि आपको नौकरी के दौरान तो लोन मिल सकता है लेकिन रिटायरमेंट के बाद बैंक आपको किसी भी तरह का लोन नहीं देगा। 

कैसे यूज करें सेविंग रिटायरमेंट के पहले अपनी सेविंग्स का ठीक से प्लान करें। अगर आप एक मुश्त रक अपने रिटायरमेंट के लिए जमा कर चुके हैं तो बैंक से हर महीने केवल जरूरत के हिसाब से ही पैसे निकालें। कम से कम रिटायरमेंट के शुरूआती पांच सालों तो बिल्कुल ऐसा ही करें। बढ़ती उम्र के साथ आप यह रकम बढ़ा भी सकते हैं।

एफडी है बेहतर उपाय भविष्य के एफडी यानी फिक्सड डिपॉजिट सबसे बेहतर उपायों में से एक हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि बैंक इसके लिए आपको ब्याज भी देती है जिससे आपके ऊपरी खर्चे पूरे हो सकते हैं। एफडी आप 5 साल, 10 साल या अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं यह निवेश का सबसे अच्छा जरिया है।

म्यूचुअल फंड में करें निवेश अपने बेहतर भविष्‍य के एफडी के अलावा म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। आधुनिक और व्‍यस्‍त जीवनशैली के चलते आप घर बैठे ही ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। कई म्‍यूचुअल फंड कंपनियां कुछ खास तरह के ऑफर भी देती हैं। ऑनलाइन निवेश करने से आप एजेंट को दी जाने वाली मोटी रकम से भी बच सकते हैं लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड