लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी जल्द अमीर बनना चाहते हैं उठाएं ये 5 कदम, तीसरे वाले की है पूरी गारंटी

By स्वाति सिंह | Updated: February 19, 2020 15:44 IST

अगर आप भी जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो बातों पर अमल करके देखिए।

Open in App
ठळक मुद्देनिवेश सही जगह पर करेंगे तो आपको बेहतरीन रिटर्न कमाने में मदद मिलेगी।प्रॉपर्टी में निवेश करना भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

समझदारी से करें निवेश 

अपनी बचत का निवेश सही जगह पर करेंगे तो आपको बेहतरीन रिटर्न कमाने में मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप किराए के मकान में रह रहे हैं तो स्थाई प्रॉपर्टी में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इस निवेश से आप अपनी संपत्ति में कई गुना तक वृद्धि कर सकते हैं। कई लोगों ने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया है और उनको इसका मूल्य भी अच्छा मिला है। 

रिटायरमेंट और सेविंग प्लान

आप अपनी रिटायरमेंट को बेहतर ढंग से प्लान करें। दुनिया में कम ही लोग हैं जो अपना रिटायरमेंट ढंग से प्लान करते हैं और पर्याप्त रूप से बचत कर पाते हैं। इसके लिए आपको IRAs और 401Ks रिटायरमेंट प्लान का लाभ उठाना सीखना होगा। टैक्स ट्रीटमेंट आपको रिटायरमेंट के लिए सेविंग करने में मदद करेगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा में पूरी तरह विश्वास न करें। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि सामाजिक सुरक्षा बेहतर काम कर रही है। 

बचत बढ़ाएं

सालाना बचत की रकम बढ़ाते रहने से आप अपने वित्तीय लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर सकेंगे।  इसकी मदद से आप बड़े लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप बचत में वृद्धि नहीं कर पाएंगे तो महंगाई की वजह से आपकी बचत में असल बढ़ोतरी नहीं होगी। 

शेयर मार्केट में करें निवेश

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करना है। हांलाकि इसके लिए आपको थोड़ी सूझबूझ के साथ पैसा लगाना होगा। आप शेयर बाजार, बॉन्ड और दूसरे तरह के इवनेस्टमेंट में भी पैसा निवेश करें, जो आपको काफी बेहतर सालाना रिटर्न देगा। 

फालतू खर्चों से बचें

अमीर बनने का सबसे अच्छा तरीका है अमीरों की तरह सोच रखना। वो कभी भी ऐसी चीजों में पैसा इन्वेस्ट नहीं करते जो उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो। सबसे अच्छा उपाय है फिजूल के खर्चों से बचें और पैसा सोच समझ कर इन्वेस्ट करें। उदाहरण के लिए आप पांच लाख रुपये की एक कार खरीदते हैं लेकिन महज तीन साल के बाद ही उसकी कीमत आधी हो जाती है, जबकि नई कार चलाते समय ही उसका मूल्य 20 से 25 फीसदी तक कम हो जाता है। ये सोचे बिना ही आप अपना शौक पूरा करने के लिए कार खरीद लेते हैं। इन पैसों को अगर आप गोल्ड या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करें पांच साल के बाद उसकी कीमत 10 से 20 लाख रुपये तक होगी। 

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड