लाइव न्यूज़ :

ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करेगी सरकार, मिल सकती हैं कई सुविधाएं

By भाषा | Updated: October 15, 2018 15:38 IST

वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव की समीक्षा के बाद इसे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजेगा। उसके बाद इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी दी जाएगी। 

Open in App

सरकार एक महत्वाकांक्षी नीति तैयार कर रही है जिसके तहत निरंतर ईमानदारी के साफ पूरा कर चुकाने वाले करदाताओं को ‘सम्मानित’ और प्रोत्साहित किया जाएगा।

अधिकारियों ने रविवार को यहां कहा कि इसके तहत ऐसे करदताओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं और कर विभाग से कामों में खास तरीके से सहायता दी जाएगी। 

अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत एक समिति बनाई गई है। यह समिति समय पर पूरा कर चुकाने वाले करदाताओं को ऐसे प्रोत्साहन और लाभ देने के लिए व्यापक मानदंड बना रही है। 

वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव की समीक्षा के बाद इसे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजेगा। उसके बाद इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी दी जाएगी। 

बेंगलुरु में विभाग के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) की क्षमता बढ़ाने के एक कैबिनेट नोट तैयार कर भेजा जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि सीपीसी की क्षमता और आटोमेशन विस्तार से करदाताओं को रिफंड तत्काल जारी किया जा सकेगा और छोटे करदाताओं के आयकर रिटर्न की दिनों नहीं कुछ घंटों में जांच की जा सकेगी। 

वृहद योजना के तहत ईमानदार करदताओं को प्राथमिकता सेवा के लिए सशक्त किया जा सकेगा। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा राजमार्गों में टोल पर सार्वजनिक सेवाओं के इस्तेमाल में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। 

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड