लाइव न्यूज़ :

HDFC, ICICI और SBI बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, इन लोगों को मिलेगा FD पर ज्‍यादा ब्‍याज

By निखिल वर्मा | Updated: May 22, 2020 10:16 IST

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, और भारतीय स्टेट बैंक ने एक खास फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) शुरू की है.

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक की सीनियर सिटीजन केयर एफडी में रिटेल इन्वेस्टर्स को नॉर्मल से 0.75 फीसदी ज्यादा सालाना ब्याज मिलेगा. भारतीय स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जमा योजना की शुरुआत की है जिसमें उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम शुरू की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से अधिक और 10 साल से कम की जमा पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से अधिक ब्याज मिलेगा। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्‍कीम के तहत 5 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 5 साल से ज्‍यादा की अवधि के लिए 0.75 फीसदी अधिक ब्‍याज देगा। 

वहीं भारतीय स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जमा योजना की शुरुआत की है जिसमें उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा। एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुये बैंक ने उनके लिए नया उत्पाद ‘एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट’ पेश किया है। बैंक ने यह योजना खुदरा मियादी जमा खंड में शुरू की है। इस नई जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल और उससे अधिक की अवधि की खुदरा मियादी जमा पर 0.30 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा। योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा। 5 साल से ज्यादा के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.80% ब्याज मिलेगा। हालांकि मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।

एसबीआई और HDFC के बाद  ICICI बैंक ने अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना की शुरुआत की है। बैंक ने गोल्डेन इयर्स एफडी नाम से फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है जिसमेंनिवेश करने पर साधारण एफडी की तुलना में 0.80 फीसदी ब्याज ज्यादा मिलेगा। अब वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 6.55 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस खास स्कीम का फायदा 20 मई से 30 सितंबर के बीच में ही उठाया जा सकता है।

टॅग्स :सेविंगभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड