लाइव न्यूज़ :

रेलवे टिकट पर सब्सिडी छोड़ने की अपील करेगी सरकार, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2019 13:19 IST

रसोई गैस की तर्ज पर रेलवे भी टिकट पर सब्सिडी छोड़ने की अपील कर सकता है। इससे टिकट के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी यात्रा का 43 प्रतिशत बोझ रेलवे वहन करता है।अब रेलवे यात्रियों को सब्सिडी छोड़ने की अपील कर सकता है। आपको टिकट की कीमत 43 प्रतिशत ज्यादा अदा करनी पड़ सकती है।

आरसीटीसी से टिकट बुक करते वक्त लिखा होता है कि आपकी यात्रा का 43 प्रतिशत बोझ रेलवे वहन करता है। अब रेलवे यात्रियों को सब्सिडी छोड़ने की अपील कर सकता है। इस मामले में रेलवे ने प्रधानमंत्री कार्यालय को 100 दिनों का प्लान भी भेज दिया है। इससे पहले 'गिव इट अप' योजना का गैस सिलेंडर की सब्सिडी छोड़ने में इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। 

'गिव इट अप' योजना का असर

गिव इट अप योजना के लिए आरसीटीसी की वेबसाइट में जरूरी बदलाव किया जाएगा। इसमें टिकट बुक करते वक्त आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं। अगर आप सब्सिडी छोड़ते हैं तो आपको टिकट की कीमत 43 प्रतिशत ज्यादा अदा करनी पड़ सकती है।

रेलवे पर पड़ेगा कम बोझ

गिव इट अप योजना सफल होती है तो घाटे में चल रही रेलवे पर बोझ कम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल रेलवे को टिकटों की बिक्री से 50 हजार करोड़ रुपये की कमाई होती है। अगर योजना सफल होती है तो यह इस साल के 56 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक योजना बनाई गई है।

पीएमओ को भेजा प्रस्ताव

पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अपने कार्यकाल में इस योजना पर विचार किया था। उस वक्त तमाम विरोध के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन एकबार फिर रेलवे ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त में इसे मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जा सकता है।

टॅग्स :भारतीय रेलपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड