लाइव न्यूज़ :

अगर खरीद रहें हैं अपना घर तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना पड़ सकता है महंगा

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2020 08:17 IST

आजकल जमीन की बढ़ती किल्‍लत को देखते हुए खेती की जमीन पर भी जमकर प्‍लाटिंग की जा रही है। ये सिर्फ दिल्‍ली या मुंबई जैसे शहरों में नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी देखा जा रहा है। ऐसे में मकान खरीदने से पहले जमीन का मालिकाना हक जरूर जान लें, इससे आप कोर्ट केस के चलते प्रोजेक्‍ट डिले से बच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप जब भी घर खरीदने जाने की तैयारी करते हैं तो पूरी प्लानिंग जरुर करें।आजकल जमीन की बढ़ती किल्‍लत को देखते हुए खेती की जमीन पर भी जमकर प्‍लाटिंग की जा रही है।

एक व्यक्ति जब अपना खुद का घर खरीदता हैं तो वह उसके मात्र एक घर ही नहीं बल्कि अपने परिवार के खुशियों की चाभी होती हैं। ऐसे में आप जब भी घर खरीदने जाने की तैयारी करते हैं तो पूरी प्लानिंग जरुर करें। आजकल मार्केट नए-नए प्रोजेक्ट्स की भरमार है, जो आपको तरह-तरह के विज्ञापन दिखाकर आम-आदमी को अपनी बातों में फंसा लेते हैं। इसलिए घर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर गौर करें, जिससे आप घर की बेहतर डील कर सकते हैं।

बिल्डर के झांसे में बिलकुल ना आएं 

अक्सर हम घर खरीदते समय बिल्‍डर या एजेंट की बातों का आसानी से यकीन कर लेते हैं। ज्यादातर बिल्डर अपने प्रोजेक्‍ट की बुकलेट और ब्रॉशर के सहारे भी अपने प्रोजेक्‍ट को इतने अच्छे ढंग से पेश करते हैं कि सिर्फ उनके प्लान्स और प्रोजेक्ट्स को देखकर हम उनकी बात मान जाते हैं। इसलिय जब आप अपना घर खरीदने जाएं तो अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य करें। प्रोजेक्‍ट लेआउट में प्रोजेक्‍ट में मकानों की संख्‍या, ओपन स्‍पेस, ग्रीन स्‍पेस आदि की पूरी जानकारी होती है। सिर्फ ब्राॅशर पर यकीन करने से आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।

मकान वाली जमीन को अच्छी तरह से जांच लें 

आजकल जमीन की बढ़ती किल्‍लत को देखते हुए खेती की जमीन पर भी जमकर प्‍लाटिंग की जा रही है। ये सिर्फ दिल्‍ली या मुंबई जैसे शहरों में नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी देखा जा रहा है। ऐसे में मकान खरीदने से पहले जमीन का मालिकाना हक जरूर जान लें, इससे आप कोर्ट केस के चलते प्रोजेक्‍ट डिले से बच सकते हैं। किसी अचल संपत्ति की वैधता के मामले में दो चीजें महत्वपूर्ण हैं। पहली, जिस जमीन पर इमारत बनी है या बनने वाली है, वह किसके नाम है। दूसरा, उस पर किया गया निर्माण नियमानुसार है या नहीं।

विज्ञापनों के झांसे से बचें 

अक्‍सर हम अखबारों या होर्डिंग बोर्ड पर दिए गए विज्ञापनों के आधार पर घर खरीदने का फैसला कर लेते हैं और बाद में हमें इसके लिए पछताना पड़ता है। यदि आपको किसी बिल्डर की तरफ से कोई लुभावना ऑफर मिलता है तो फिर उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लें और पता करें कि वह ऑफर वैलिड भी है या नहीं। अगर वैलिड है भी तो छुपे हुए चार्जेज के बारे में भी पता करें। कई बार बिल्डर हिडेन चार्जेज के बारे में नहीं बताते और बाद में उसका भी पैसा आपको ही चुकाना होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड