लाइव न्यूज़ :

अगर महीने के आखिरी पांच दिन आपकी जेब में भी नहीं रहते पैसे तो आजमाएं ये आसान टिप्स

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2018 16:41 IST

पैसे बचाने के लिए आपको अपनी ऐसी कुछ ऐसी आदतों पर कंट्रोल करना होगा जैसे डेली स्मोकिंग, ड्रिकिंग, या कुछ और जिनमे पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: आज के महंगाई के इस दौर में ज्यादाटार लोग इसी समस्या परेशान हैं कि वह पैसे कमाते तो हैं लेकिन बचा नहीं पाते। चाहे कितना भी कम लें महीने के आखिर में अक्सर कम ही पड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ अच्छी सेविंग्स कर पाएंगे। सैलरी कम हो या ज्यादा इस बात कोई फर्क नहीं पड़ता। छोटी-छोटी बचत से शुरुआत करें और भविष्य में आने वाली आर्थिक तंगी से बचने की कोशिश करें।

हर महीने तैयार करें अपना बजट

सबसे पहले आप अपना मंथली और डेली बैस पर एक बजट प्लान बनाएं। इससे आपकी जरुरतें और खर्चें तय होंगे। इसी के हिसाब से आपको अपनी सेविंग्स तय करने में भी आसानी होगी। इस बजट प्लानिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए और इसका रोज पालन करें। इस तरह से आप हर रोज और हर महीनें करने वाले फालतू खर्चों से बच सकेंगे। 

बैंक अकाउंट जरुर खुलवाएं

पैसे बचाने का सबसे अच्छा माध्यम यह है कि बैंक में अपना एक RD Account जरूर खुलवायें। अगर आप ऐसा करते  हैं तो आप न चाहते हुए भी हर महीने पैसे बचाना शुरू कर देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको यह बात हमेशा याद रहेगी कि मेरे नाम से एक आरडी है और मुझे बैंक में समय से इसके लिए पैसे जमा करना है। सबसे खास बात यह है कि आरडी के जरिए आपको बैंक से ब्याज के तौर पर पैसा भी मिलेगा। 

गैर जरूरी खर्चों और चीजों से बचे

पैसे बचाने के लिए आपको अपनी ऐसी कुछ ऐसी आदतों पर कंट्रोल करना होगा जैसे डेली स्मोकिंग, ड्रिकिंग, या कुछ और जिनमे पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो पैसे के साथ आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। इसके अलावा घर की गैर जरूरी लाईटों, पंखो, एसी या अन्य चीजों को बंद ही रखे या जरूरत होने पर इनका उपयोग करें। इससे बिजली का बिल कम आएगा और पैसों की बचत होगी।

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड