लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 31, 2018 13:34 IST

सरकार ने आईटीआई फाइल करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अब आप बहुत आराम से स्वयं आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाईः इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने में अगर आपको दिक्कतें आ रही हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आईटीआई फाइल करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अब आप बहुत आराम से स्वयं आईटीआर फाइल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करने की आवश्यकता है और आप अपना आईटीआर फाइल कर लेगें।

- सबसे पहले आप आईटीआर फाइल करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर लॉगइन करेंगे। 

- इसके बाद ई-फाइलिंग के लिए आपको वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा।

- अकाउंट बनाते समय पैन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (जन्मदिवस) जैसी पर्सनल डीटेल की आवश्यकता होगी जो आपको भरनी होगी।  

- ध्यान रखें कि आपका पैन नंबर यूजर आईडी रहेगा और इसी नंबर से लॉगइन होगा।

- आईटीआर फॉर्म नाम, आकलन वर्ष और सबमिशन मोड का चयन करें और विवरण भरकर सबमिट करें।

- इसके बाद आपकी आईटीआर जमा हो जाएगी और ITR-V जनरेट होगा। इस लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें। यह आपके ITR-V को आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जाता है।

- आईटीआर फाइल करते समय पैन नंबर, फॉर्म 16, आपके खातों पर मिला संबंधित वित्तीय वर्ष का कुल ब्याज, टीडीएस संबंधी डीटेल और सभी तरह के निवेशों संबंधी सबूत।  होमलोन और इंश्योरेंस संबंधी डॉक्यूमेंट्स भी अपने पास रखें।

- फॉर्म चुनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जिस फॉर्म को चुन रहे हैं वह आपकी कुल आय के मुताबिक हो। इससे फॉर्म भरने में समस्या नहीं आएगी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड