लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स बचाने के लिए इंप्लाई अपनाएं ये 5 आसान तरीके, जानें कैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 16:31 IST

आपके इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल सिम का महीने का बिल अपने जेब में से खर्च कर रहे हैं तो आपके ये पैसों की बचत हो सकती है।

Open in App

अगर अगर आप किसी कंपनी के इंप्लॉई हैं और आपकी कंपनी साल में एक बार अपने इम्पलॉई को फ्लेक्सी टूल सुविधा प्रदान करती है तो आप आसानी से अपने टैक्स बचा सकते हैं। इसके माध्यम से कंपनी इंम्लॉई के सैलरी के स्ट्रक्चर को बदलने की सुविधा देता है। आइए इन तरीकों के बारे में जानते हैं...

फूड वाउचर 

इंप्लाई अपना खर्च फूड वाउचर इस्तेमाल करके बचा सकते हैं। क्योंकि रोजना आप चाय, कॉपी व अन्य खाने की सामानों पर खर्च करते होंगे। यदि कंपनी आपकी सैलरी से सालाना 26,200 रुपये कम कर आपको हर महीने 2200 रुपये का फूड वाउचर देता है तो आपके टैक्स में बचेंगे। इस बाउचर का इस्तेमाल न सिर्फ रोजना खाने में खर्च कर सकते हैं बल्कि बिग बाजार और रिलायंस फ्रेश जैसे स्टोर से भी खाने-पीने की चीजें खरीद सकते हैं। 

यदि इकॉनिक्स टाइम्स के मुताबिक अगर आप 30% टैक्स स्लैब में आते हैं तो आप फूड वाउचर की मदद से साल में करीब 6900 रुपये का इनकम टैक्स बचा सकते हैं। 

मोबाइल और इंटरनेट बिल 

आपके इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल सिम का महीने का बिल अपने जेब में से खर्च कर रहे हैं तो आपके ये पैसों की बचत हो सकती है। यदि आपकी कंपनी साल में 50,000 रुपये कम्युनिकेशन रीइम्बर्स्मेंट के नाम पर देता है तो आप हर महीने मोबाइल/इंटरनेट का बिल जमा कर इस रकम को इनकम टैक्स से फ्री रख सकते हैं। 

ट्रेवल खर्च

ऑफिस आने जाने का खर्च की रकम भी मुफ्त हो सकती है। आप अपनी कंपनी के पास इस बारे में जानकारी दें या फिर आने-जाने में खर्च हो रहे बिल आदि की जानकारी अपनी कंपनी को दें। सबसे अधिक (30%) टैक्स स्लैब में आने वाला इंप्लाई इससे इनकम टैक्स में करीब 50,000 रुपये की बचत कर सकता है। 

एलटीए (लीव ट्रेवल अलाउन्स) 

अगर आप साल में एक बार परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते हैं तो आपके ट्रेन या फ्लाइट की टिकट का खर्च आपकी इनकम टैक्स देनदारी से फ्री हो सकती है। चार साल के ब्लाक में दो बार आप एलटीए का फायदा उठा सकते हैं।

 - कंपनी प्रत्येक साल आपको न्यूजपेपर और मैगजीन खरीदने के लिए 12,000 रुपये तक दे सकता है। अगर आपको कंपनी से यह रकम इन भत्ते के रूप में मिलती है तो यह रकम आपकी इनकम टैक्स देनदारी से मुक्त हो सकती है। 

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड