लाइव न्यूज़ :

विस्तारा एयरलाइंस का एलान- दिसंबर तक 5 से 20 प्रतिशत कटेगी 40 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी

By भाषा | Updated: June 30, 2020 19:32 IST

कर्मचारियों (पायलटों को छोड़कर) के मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है। स्तर 5 और 4, 2 के कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। स्तर 3 और 2 के कर्मचारियों तथा स्तर 1सी, 3 के लाइसेंसधारी इंजीनियरों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 40 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में इस साल दिसंबर तक पांच से 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से विस्तार की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

नयी दिल्ली: पूर्ण सेवाप्रदाता विमानन कंपनी विस्तार ने अपने करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में इस साल दिसंबर तक पांच से 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से विस्तार की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विस्तार के कर्मचारियों की संख्या 4,000 से अधिक है। विस्तार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हमारे करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं होगी। विस्तार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है, ‘‘एक जुलाई, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक मैं वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती लूंगा।

कर्मचारियों (पायलटों को छोड़कर) के मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है। स्तर 5 और 4, 2 के कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। स्तर 3 और 2 के कर्मचारियों तथा स्तर 1सी, 3 के लाइसेंसधारी इंजीनियरों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी। वहीं स्तर एक में मासिक 50,000 रुपये या उससे अधिक सीटीसी वाले कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पायलटों के मामले में जुलाई से दिसंबर 2020 तक उन्हें मासिक मूल उड़ान भत्ता 20 घंटे का मिलेगा।

अप्रैल, तक विस्तार के पायलटों को उड़ान भत्ता प्रति माह 70 घंटे का दिया जा रहा था। यह भत्ता पायलटों के वेतन का एक निश्चित हिस्सा है। थेंग ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइल अपने मूल नेटवर्क के 30 प्रतिशत से भी कम पर परिचालन कर रही है। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते उसकी उड़ानों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से हमारा वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। मांग को कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंचने में समय लगेगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड