लाइव न्यूज़ :

EPFO ने नियमों में किया बदलाव, अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 29, 2020 07:20 IST

EPFO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेंशनभोगी अब अपनी सुविधा के हिसाब से साल के किसी भी समय ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

Open in App

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनभोगी हैं तो आपके लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के तहत आप घर बैठे ही लाइफ सर्टिफिकेट सब्‍मिट करवा सकेंगे।

दरअसल, पेंशनभोगी को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट के जरिए जिंदा होने का सबूत देना पड़ता है। यही वजह है कि पेंशनभोगी ईपीएफओ में लाइफ सर्टिफिकेट सब्‍मिट करते हैं। पहले ये सुविधा सिर्फ ऑफलाइन थी लेकिन हाल ही में ईपीएफओ ने ऑनलाइन भी लाइफ सर्टिफिकेट सब्‍मिट करने का ऑप्‍शन दिया है।

EPFO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेंशनभोगी अब अपनी सुविधा के हिसाब से साल के किसी भी समय ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। सब्‍मिशन की तारीख से एक साल तक के लिए यह लाइफ सर्टिफिकेट वैलिड होता है. हर साल यह लाइफ सर्टिफिकेट सब्‍मिट करना अनिवार्य है।

यहां बता दें कि देशभर में करीब 64 लाख लोगों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट सब्‍मिट करना पड़ता है। कहने का मतलब ये है कि ईपीएफओ की नई सुविधा का फायदा इन लोगों को मिलेगा। ऐसे में अगर आपने इस सर्टिफिकेट को सब्‍मिट नहीं किया तो आपकी पेंशन रोकी जा सकती है।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड