लाइव न्यूज़ :

एनबीएफसी संकट के कारण आवासीय ऋण वृद्धि पिछले तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आने का अनुमान’

By भाषा | Updated: June 16, 2019 23:20 IST

मार्च, 2019 में यह आंकड़ा 19.1 लाख करोड़ रुपये का था। उल्लेखनीय है कि सरकार आर्थिक वृद्धि की गति तेज करने के लिए आवासीय क्षेत्र का इस्तेमाल प्रमुख वाहक के रूप में करने की कोशिश कर रही है।

Open in App

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के नकदी संकट से जूझने के चलते चालू वित्त वर्ष में आवासीय ऋण की वृद्धि दर 13-15 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो पिछले तीन साल के औसत से कम होगा। एक रपट में आगाह किया गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी एक रपट में आगाह किया है कि बाकी आवासीय ऋण पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

मार्च, 2019 में यह आंकड़ा 19.1 लाख करोड़ रुपये का था। उल्लेखनीय है कि सरकार आर्थिक वृद्धि की गति तेज करने के लिए आवासीय क्षेत्र का इस्तेमाल प्रमुख वाहक के रूप में करने की कोशिश कर रही है।

रपट के अनुसार, मुश्किल हालात को देखते हुए उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2019-20 में आवासीय ऋण वृद्धि 13-15 फीसदी के मध्य रहेगी, जो पिछले तीन साल के मुकाबले कम होगा। पिछले तीन साल में इस क्षेत्र की औसत वृद्धि 17 फीसदी रही। वित्त वर्ष 2017-18 में आवासीय वित्तीय कंपनियों की ऋण वृद्धि घटकर 15 प्रतिशत रह गयी थी।

रपट के मुताबिक पिछले साल सितंबर से डीएचएफएल और रिलायंस कैपिटल सहित आवास के लिए कर्ज देने वाली कंपनियों के समक्ष नकदी संकट के कारण वित्त वर्ष 2018-19 में ऐसी कंपनियों की ऋण वृद्धि घटकर 10 प्रतिशत रह गयी। हालांकि बैंकों द्वारा घर के लिए दिये जाने वाले कर्ज की वृद्धि बढ़कर 19 प्रतिशत हो गयी, जो उससे पहले 13 फीसदी पर था।

इस तरह कुल आवासीय ऋण में बैंकों की हिस्सेदारी 62 फीसदी से बढ़कर 64 फीसदी हो गयी। रपट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भी बैंकों की ओर से दिये जाने वाले कर्ज में वृद्धि जारी रहेगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड