लाइव न्यूज़ :

इस बैंक में खाता खुलवाने पर आपको मिलेगा कैशबैक ऑफर, पहले जान लें शर्तें

By निखिल वर्मा | Updated: June 8, 2020 12:17 IST

कोरोना वायरस महामारी के दौरान डीसीबी बैंक ग्राहकों को बढ़िया ऑफर दे रही है.

Open in App
ठळक मुद्देडीसीबी बैंक में कोई भी आदमी खाता खुलवाकर कैशबैक की सुविधा ले सकता है.इस बैंक के डेबिड कार्ड से आप देश भर में विभिन्न बैंकों के एटीएम बिना किसी शुल्क के पैसा निकाल सकते हैं

बैंक में बचत खाता होने के कई फायदे होते हैं। बैंक में बचत खाते खोलने पर आपको कैशबैक भी मिल सकता है। डीसीबी बैंक में दो तरह के बजत खाते पर कैशबैक मिल रहा है। इस बैंक में आपको बचत खाते पर सालाना 3.25 फीसदी ब्याज भी मिलता है।

डीसीबी बैंक में अगर आप सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको साल में 6 हजार रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए आपको डीसीबी कैशबैक डेबिड कार्ड का इस्तेमाल खरीददारी के लिए करना होगा। इस डेबिड कार्ड की खास बात है कि इससे आप देश भर में सभी बैंक के एटीएम का अनलिमिटेड फ्री एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही ग्राहकों आरटीजीएस और एनईएफटी का सुविधा भी फ्री में मिलती है।

इस अकाउंट को कोई भी खोल सकता है। कैशबैक की राशि आपके सभी डेबिट कार्ड से खरीदारी या व्यापारी प्रतिष्ठानों पर खर्चों का 1.25 फीसदी होगी। इसके लिए आपको डीसीबी डेबिट कार्ड से एक महीने में 800 रुपये खर्च करने होंगे। एक महीने में अधिकतम कैशबैक 1,000 रुपये और सालाना 6,000 रुपये रहेगा।

वित्तीय वर्ष के एक तिमाही में कैशबैक का केलकुलेशन करके अगले महीने राशि जारी की जाती है। उदाहरण के लिए अप्रैल से जून की राशि जुलाई में मिलेगी। कैशबैक की सुविधा के लिए आपको अकाउंट में 10,000 रुपये का बैलेंस रखना जरूरी होगा।

कई बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस सर्विस पर एक्सट्रा चार्ज लगते हैं लेकिन डीसीबी बैंक में खाता खुलवाने पर इंटरनेट, फोन, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी मुफ्त रहेगी। यहां खाता खोलेने पर रोज 1 लाख रुपये तक के डिमांड ड्राफ्ट और पे ऑर्डर भी मुफ्त रहेंगे।

टॅग्स :बैंकिंगसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड