लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः गहनों पर हॉलमार्किंग के लिए बीआईएस देगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, तैयार हो रहा सॉफ्टवेयर

By एसके गुप्ता | Updated: November 2, 2019 09:14 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि इससे सोने के अभूषणों में कितनी शुद्धता और कितना 'खोट' है, यह गहने पर दर्ज हॉलमार्क से ही पता लग जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देवाणिज्य मंत्रालय पहले ही हॉलमार्किंग प्रस्ताव को डब्ल्यूटीओ को भेज चुका है. डब्ल्यूटीओ दो माह के अंदर यानी दिसंबर में इसे अपनी वेबसाइट पर नोटिफाई कर देगा.

नए साल से देश में सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग को लागू किया जाएगा. केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य किए जाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को जन-जागरूकता अभियान चलाने और ज्वैलर्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन देने के निर्देश दिए गए हैं. बीआईएस की ओर से ज्वैलर्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने की दिशा में सॉफ्टवेयर पर काम किया जा रहा है.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि इससे सोने के अभूषणों में कितनी शुद्धता और कितना 'खोट' है, यह गहने पर दर्ज हॉलमार्क से ही पता लग जाएगा. इससे ज्वैलरी उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा लेकिन ग्राहकों को इसका ज्यादा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि गहनों पर हॉलमार्किंग को लेकर वाणिज्य मंत्रालय पहले ही हॉलमार्किंग प्रस्ताव को डब्ल्यूटीओ को भेज चुका है. डब्ल्यूटीओ दो माह के अंदर यानी दिसंबर में इसे अपनी वेबसाइट पर नोटिफाई कर देगा.

बीआईएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गहनों पर हॉलमार्किंग एक जनवरी तक लागू कर दी जाएगी. नए नियमों के तहत सोने के गहनों की तीन कैटेगरी होगी 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट, सोने की शुद्धता के पैमाने के आधार पर इसकी हॉलमार्किंग की जाएगी. फिलहाल हॉलमार्किंग नहीं होने से बाजार में नकली सोने की बिक्री भी होती है. ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग होने से ग्राहक को भी संतुष्टि रहेगी और दुकानदार के प्रति भी खरीददारी करने वाले को विश्वास रहेगा कि वह जो गहने खरीद रहा है उसकी वास्तविक शुद्घता कितनी है और इसके लिए उसे कितनी कीमत का भुगतान करना है.

हॉलमार्किंग को लेकर यह है तैयारी

अभी बीआईएस ने 800 हॉलमार्किंग केंद्र बनाए हैं. जिन्हें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा. जिससे गहने पर हॉलमार्किंग को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके. -ज्वैलर्स के लिए हॉलमार्किंग रजिस्ट्रेशन फीस 25000 रुपए है, जिसे 10000 से 15000 रुपए घटाने की तैयारी है. -बीआईएस, नेशनल टेस्टिंग हाउस और लीगल मेट्रोलॉजी को आपसी तालमेल बेहतर बनाने के लिए कहा गया है, जिससे किसी स्तर पर काम नहीं रुके.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड