लाइव न्यूज़ :

5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच करदाताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, पैनल ने रखा नए स्लैब का प्रस्ताव

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2019 08:46 IST

डायरेक्ट टैक्स कोड पर बनी समिति ने पर्सनल इनकम टैक्स की दरों के मामले में 5, 10 और 20 प्रतिशत के तीन स्लैब की सिफारिश की है। हालांकि, अभी यह महज सुझाव है।

Open in App
ठळक मुद्दे2.5 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं जबकि 10 लाख रुपए तक सिर्फ 10 फीसदी इनकम टैक्स की सिफारिश की गई हैडायरेक्ट टैक्स में सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स ने पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.

केंद्र सरकार टैक्सपेयर्स में बड़ी राहत दे सकती है। दरअसल, डायरेक्ट टैक्स कोड पर बनी समिति ने मध्यम वर्ग से इनकम टैक्स का बोझ कम करने की सिफारिश की है और सरकार इस पर जल्द विचार कर सकती है। 

सरकारी पैनल ने 5 से 10 लाख रुपए तक 10 फीसदी और 10 लाख से 20 लाख रुपए तक 20 फीसदी टैक्स लगाने की बड़ी सिफारिश की है। 20 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक 30 फीसदी इनकम टैक्स की सिफारिश की गई है। 2 करोड़ रुपए सालाना कमाई से ऊपर 35 फीसदी इनकम टैक्स की सिफारिश की गई है। 

अगर ये सिफारिशें लागू होती हैं तो मध्यम वर्ग पर कर का बोझ घटकर आधा हो सकता है। डायरेक्ट टैक्स कोड पर बनी समिति ने यह भी सुझाव दिया है ताकि कर चोरी में कमी लाई जा सके। पर्सनल इनकम टैक्स की दरों के मामले में समिति ने 5, 10 और 20 फीसदी के तीन स्लैब की सिफारिश की है। फिलहाल 5, 20 और 30 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूला जाता है। 

इस सिफारिश के मुताबिक 2.5 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं जबकि 10 लाख रुपए तक सिर्फ 10 फीसदी इनकम टैक्स की सिफारिश की गई है। डायरेक्ट टैक्स में सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स ने पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

 टास्क फोर्स की सिफारिश में मध्यम वर्ग पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाकर 6।25 लाख रु पए किया गया है। अभी इनकम टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख रु पए है।

टॅग्स :आयकरनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड