लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट और निपटा लें सभी जरूरी काम

By स्वाति सिंह | Updated: September 30, 2019 14:32 IST

नवंबर में भी लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। 9 नवंबर को दूसरा शनिवार, 10 नवंबर को रविवार और 11 नवंबर सोमवार को गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदशहरा और दीपावली इसी महीने में पड़ने से कुल सात छुट्टियां बढ़ी हैं।अक्टूबर महीने में सभी बैंक लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस साल अक्टूबर महीने में दशहरा, दिवाली, छठ सहित लगभग सभी त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में इस महीने कई दिन बैंक भी बंद रहेंगे जिसके चलते आपको परेशानी हो सकती। अक्टूबर महीने में सभी बैंक लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए आप इन सभी दिनों को ध्यान में रखकर उस हिसाब से ही प्लानिंग करें। 

अक्टूबर महीने में इस प्रकार रहेगी 11 दिनों की छुट्टी -

दशहरा और दीपावली इसी महीने में पड़ने से कुल सात छुट्टियां बढ़ी हैं। इन दोनों त्योहारों पर बैंक कुल सात दिन बंद रहेंगे। सबसे पहले इस महीने के शुरू में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। इसके बाद 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लगातर तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी है। 6 अक्तूबर को रविवार और 7 को महानवमी और 8 को दशहरा की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही एटीएम से पैसे निकाल लें जिससे आपकी छुट्टियों का मजा किरकिरा ना हो।

इसके बाद भी 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार रहेगा। ऐसे में इन दिनों में भी बैंक बंद रहेंगे। फिर 20 अक्टूबर को रविवार है। 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्टूबर रविवार को दीपावली, सोमवार 28 को गोवर्धन पूजा और मंगलवार 29 अक्टूबर को भाईदूज की छुट्टी रहेगी।

इसके बाद नवंबर में भी लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। 9 नवंबर को दूसरा शनिवार, 10 नवंबर को रविवार और 11 नवंबर सोमवार को गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड