लाइव न्यूज़ :

असंगठित क्षेत्र की पेंशन योजना के लिए अप्रैल के अंत तक 1 करोड़ लोग करा लेंगे पंजीकरण

By भाषा | Updated: March 25, 2019 11:40 IST

अगले पांच साल में योजना के तहत 10 करोड़ लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने के बाद लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं होगा।

Open in App

सरकार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) के तहत अप्रैल के अंत तक एक और करोड़ पंजीकरण होने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना की शुरुआत पिछले महीने हुई थी।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिनेश त्यागी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम इस योजना के तहत पहले ही असंगठित क्षेत्र के 25.36 लाख लोगों को पंजीकृत कर चुके हैं। हम हर रोज करीब एक लाख लोगों का पंजीकरण हो रहा है। हमें उम्मीद है कि अप्रैल, 2019 के अंत तक एक करोड़ लोगों का पंजीयन कर लिया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बीच योजना के बारे में जागरूकता बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन पंजीकरण में तेजी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस साल दिसंबर के अंत तक योजना के तहत पांच करोड़ कामगारों का पंजीकरण पूरा होने की उम्मीद है।’’ 

त्यागी ने कहा कि अगले पांच साल में योजना के तहत 10 करोड़ लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने के बाद लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड