लाइव न्यूज़ :

तबाबी देवी बनीं जूडो में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, यूथ ओलंपिक में जीता सिल्वर

By भाषा | Updated: October 8, 2018 13:07 IST

तबाबी देवी ने ओलंपिक स्तर पर भारत को जूडो में पहला पदक दिलाते हुए युवा खेलों में महिलाओं के 44 किलो वर्ग में रजत पदक जीता।

Open in App

ब्यूनस आयर्स, आठ अक्टूबर। थंगजान तबाबी देवी ने ओलंपिक स्तर पर भारत को जूडो में पहला पदक दिलाते हुए युवा खेलों में महिलाओं के 44 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। मणिपुर की एशियाई कैडेट चैम्पियन तबाबी देवी को फाइनल में वेनेजुएला की मारिया जिमिनेज ने 11-0 से हराया। भारत ने जूडो में सीनियर या जूनियर किसी भी स्तर पर कभी ओलंपिक पदक नहीं जीता है।

तबाबी देवी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की विक्टोरिया पुलिजिच को 10-0 से हराया था। उससे पहले उन्होंने भूटान की यांगचेन वांगमो को 10-0 से मात दी थी। मौजूदा खेलों में उनका रजत भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले निशानेबाज तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल में दूसरा स्थान हासिल किया था।

तैराकी में राष्ट्रीय चैम्पियन श्रीहरि नटराज पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। वह सेमीफाइनल में नौवे स्थान पर रहे। नटराज ने 56-48 सेकंड का समय निकाला, जो हीट्स के 56-75 सेकंड से बेहतर था।

भारत ने 2014 में नानजिंग में हुए युवा खेलों में रजत और कांस्य पदक जीते थे। भारत ने 2010 में छह रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। भारत के 47 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम