लाइव न्यूज़ :

युवा महिला फुटबॉलरों को मैत्री मैचों से काफी अनुभव मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम की युवा खिलाड़ी उज्बेकिस्तान और बेलारूस के खिलाफ आगामी मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में अनुभव हासिल करने की उम्मीद लगाये हैं।

भारत को पांच अप्रैल को मेजबान उज्बेकिस्तान से और आठ अप्रैल को बेलारूस से भिड़ना है।

मुख्य कोच मेमोल रॉकी की निगाहें भारत में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप 2022 पर लगी होंगी इसलिये वह युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम में सीनियर के साथ तालमेल बिठाने की योजना बनाने पर लगी हैं।

युवा खिलाड़ी मार्टिना थोकचोम ने कहा, ‘‘जब मैं टीम से जुड़ी थी तो काफी नर्वस थी, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों ने मेरा काफी अच्छी तरह स्वागत किया और मुझे सहज महसूस कराया। उन्होंने मुझे मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह मदद की जिससे मुझे टीम का हिस्सा बनने में मदद मिली। ’’

उन्होंने मैत्री मैचों के बारे में कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान काफी ऊंची रैंकिंग की टीम (हालिया फीफा रैंकिंग में 41वें स्थान पर) है और हमें अगले साल एएफसी महिला एशियाई कप खेलना है इसलिये यह मैत्री मैच काफी अहम है। यह मैच हमारे लिये काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम इसे अच्छी तैयारी के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं। ’’

वहीं मिडफील्डर संगिता बसफोर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच इन मौकों के लिये वह शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अधिकारियों को शुक्रिया कहने की जरूरत है जिन्होंने हमे इस समय में भी ट्रेनिंग करने के ये मौके प्रदान किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!