लाइव न्यूज़ :

मुगुरुजा और कोंटावीट में होगा डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताबी मुकाबला

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:55 IST

Open in App

गुआडालाजारा (मैक्सिको), 17 नवंबर (एपी) गरबाइन मुगुरुजा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना एनेट कोंटावीट से होगा।

छठी वरीयता प्राप्त मुगुरुजा ने बाडोसा को 6-3, 6-3 से जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त कोंटावीट ने चौथी वरीय मारिया सकारी को 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। दोनों खिलाड़ी पहली बार सत्र की आखिरी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं।

मुगुरुजा 1993 में अरांत्सा सांजेच विकारियो के बाद सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट के एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली स्पेनिश खिलाड़ी बन गयी हैं। सांचेज तब स्टेफी ग्राफ से हार गयी थी।

मुगुरुजा ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। इस टूर्नामेंट में मेरा यह सर्वश्रेष्ठ मैच था। हमारे बीच यह पहला मुकाबला था। मुझे पाउला पर गर्व है। उसने पिछले एक साल में अच्छा प्रदर्शन करके शीर्ष 10 में जगह बनायी।’’

कोंटावीट राउंड रोबिन चरण के आखिरी मैच में मुगुरुजा से हार गयी थी। उनका दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता के खिलाफ करियर रिकार्ड 2-3 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!