Wrestling U20 World Championship: पंघाल ने रचा इतिहास, दो बार अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान, सविता ने किया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2023 10:16 PM2023-08-18T22:16:55+5:302023-08-18T22:20:25+5:30

Wrestling U20 World Championship: हरियाणा के हिसार की रहने वाली पंघाल ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

Wrestling U20 World Championship Antim Panghal created history by defending 53kg title Reena grabs bronze | Wrestling U20 World Championship: पंघाल ने रचा इतिहास, दो बार अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान, सविता ने किया धमाल

file photo

Highlightsभारतीय पहलवान सविता 62 किलोवर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियन बनीं।53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया।एशियाई खेलों के ट्रायल के लिये विनेश फोगाट को चुनौती देना अति आत्मविश्वास नहीं था।

Wrestling U20 World Championship: अंतिम पंघाल शुक्रवार को इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई, जिसने यहां 53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया। भारतीय पहलवान सविता 62 किलोवर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियन बनीं।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली पंघाल ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराकर खिताब जीता। उसने पूरे टूर्नामेंट में इतना जबर्दस्त प्रदर्शन किया कि सिर्फ दो अंक गंवाये। उसने साबित कर दिया कि एशियाई खेलों के ट्रायल के लिये विनेश फोगाट को चुनौती देना अति आत्मविश्वास नहीं था।

पिछले साल वह जूनियर विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी और अब सीनियर स्तर पर भी खेलती हैं। अपनी फुर्ती और दिमाग के जबर्दस्त इस्तेमाल से उसने विरोधी के पैर पर लगातार हमले बोले।

दाहिने पैर पर हमला बोलकर उसने विरोधी को चित कर दिया। वहीं रीना ने 57 किलोवर्ग में कजाखस्तान की शुगीला ओमिरबेक को 9 . 4 से हराया। इससे पहले उसने दिन में दो रेपेशॉज दौर जीतकर पदक की दौड़ में जगह बनाई थी। भारतीय पहलवान रीना ने अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप में 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।

Web Title: Wrestling U20 World Championship Antim Panghal created history by defending 53kg title Reena grabs bronze

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे