लाइव न्यूज़ :

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: भारत ने अजरबेजान के साथ ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:40 IST

Open in App

सिटगेस (स्पेन), 27 सितंबर डी हरिका और आर वैशाली की जीत की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के पूल ए के अपने पहले मैच में अजरबैजान से 2-2 से ड्रॉ खेला।

कोनेरू हंपी की गैरमौजूदगी में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हरिका ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले बोर्ड में गुनाय मामादजादा को हराया।

युवा स्टार आर प्रग्नानंदा की बहन युवा आर वैशाली ने चौथे बोर्ड में गुल्नार मामादोवा को हराकर भारत को एक और अंक दिलाया।

तानिया सचदेव और भक्ति कुलकणी को हालांकि अजरबेजान की अपनी विरोधियों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जिससे मुकाबला बराबरी पर छूटा।

तानिया को उल्विया फतालियेवा ने हराया जबकि भक्ति को तुर्कन मामेदजारोवा ने शिकस्त दी।

पूल ए के अन्य मैचों में रूस की मजबूत टीम ने स्पेन को 4-0 से हराया जबकि आर्मेनिया ने फ्रांस को 2.5-1.5 से शिकस्त दी।

भारत दूसरे दौर में स्पेन से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!