विश्व शतरंज चैंपियनशिप : भारत ने फ्रांस को 3-1 से हराया
By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:10 IST2021-09-29T22:10:43+5:302021-09-29T22:10:43+5:30

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : भारत ने फ्रांस को 3-1 से हराया
सिटगेस (स्पेन) 29 सितंबर भारत ने भक्ति कुलकर्णी और मैरी एन गोम्स की जीत की मदद से बुधवार को फ्रांस को 3-1 से हराकर फिडे महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के पूल ए में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भारत क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान से भिड़ेगा।
फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में कुलकर्णी ने नताचा बेनमेसबाह को 51 चाल में जबकि महिला ग्रैंडमास्टर गोम्स ने सिलविया अलेक्सिवा को इतनी ही चाल में हराया।
ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने मेरी सेबाग से 45 चाल में बाजी ड्रा खेली जबकि तानिया सचदेव और आंद्रिया नवरोतेस्कु ने भी 34 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायी।
क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में रूस का अमेरिका, यूक्रेन का आर्मेनिया तथा जार्जिया का अजरबेजान से मुकाबला होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।