लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: मुक्केबाज सरिता और मनीषा आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 17, 2018 09:27 IST

मनीषा अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये 18 नवंबर को कजाखस्तान की डिना जोलामैन से भिड़ेंगी जिन्होंने मिजुकी हिरूता को 4-1 से मात दी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 नवंबर। भारत में पिछली बार हुई विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदकधारी सरिता देवी (60 किग्रा) और फार्म में चल रही भारतीय बैंथमवेट मुक्केबाज मनीषा मोन (54 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां केडी जाधव हाल में शानदार जीत दर्ज कर एआईबीए महिला विश्व चैम्पयनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सरिता ने दूसरे दौर में स्विट्जरलैंड की डायना सांड्रा ब्रुगर को 4 – 0 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी, जहां उनका सामना 18 नवंबर को आयरलैंड की एने हैरिंगटन से होगा, जिन्होंने न्यूजीलैंड की ट्राय गार्टन को पराजित किया।

मनीषा ने शुरुआती दौर के मुकाबले में अमेरिका की अनुभवी और 2016 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता क्रिस्टीना क्रूज पर 5 – 0 से शानदार जीत दर्ज कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

मनीषा अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये 18 नवंबर को कजाखस्तान की डिना जोलामैन से भिड़ेंगी जिन्होंने मिजुकी हिरूता को 4-1 से मात दी।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी पिंकी रानी (51 किग्रा) पहले मुकाबले में कल अर्मेनिया की अनुश ग्रिगोरयान के सामने होंगी। सोनिया (57 किग्रा) कल मोरक्को की डोआ टोयूजानी से भिड़ेंगी जिन्होंने गुरूवार को सोमालिया मुक्केबाज रामला अली को शिकस्त दी। रामला अपने देश की पहली मुक्केबाज हैं जिसने विश्व चैंपियनशिप में शिरकत की थी।

लाइट वेल्टरवेट (64 किग्रा) में सिमरनजीत कौर प्री क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित करने के लिये अमेरिका की अमेलिया मूर के आमने सामने होंगी। 

युवा मुक्केबाज मनीषा के लिये यह जीत इसलिये भी अहम रही क्योंकि उन्हें पहले ही दौर में अपने से उम्र में बड़ी और अनुभवी विश्व चैंपियनशिप की पदकधारी क्रिस्टीना से भिड़ना पड़ा। लेकिन अब प्री क्वार्टरफाइनल में उनकी चुनौती और बढ़ जायेगी क्योंकि उनका सामना अब 2016 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता से होगा।

आत्मविश्वास से भरी हरियाणा की इस बैंथमवेट मुक्केबाज ने जीत के बारे में कहा, ‘‘मुझे खुशी हो रही है कि मैंने पहले दौर की बाधा पार कर ली। अगले दौर का मुकाबला मेरे लिये और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगी क्योंकि वह विश्व चैम्पियन रह चुकी है, लेकिन मैं इसके लिये भी तैयार हूं। ’’ 

वह पहले भी कजाखस्तान की विश्व चैम्पियन को हरा चुकी है। पोलैंड में हुई सिलेसियान ओपन प्रतियोगिता में उन्होंने डिना को और रूस की यूरोपीय चैम्पियन को हराया था जिसके बाद फाइनल में हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

सरिता ने भी अपने अनुभव और दर्शकों की उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी प्रतिद्वंदी भी इतनी ही अनुभवी थी। उन्होंने कहा, ‘‘वह भी अनुभवी थी। मैं पहले दौर में थोड़ी सतर्क रही लेकिन दूसरे और तीसरे में मैंने अपर गार्ड से जवाबी हमले किये। घरेलू दर्शकों के होने का थोड़ा दबाव भी है लेकिन इससे प्रेरणा मिलती है। ’’ 

इस जीत को मणिपुर के लोगों को समर्पित करते हुए सरिता ने कहा, ‘‘2014 में एशियाई खेलों में जो विवाद हुआ था उसमें मुझे जुर्माना भरना था, मणिपुर के लोगों ने पैसा इकटठा किया था। मुझे दोबारा खेलने की हिम्मत दी थी। उन्हें यह जीत समर्पित करती हूं।’’ 

मनीषा ने कोचों की रणनीति के अनुसार शुरूआती दौर में क्रिस्टीना को समझना बेहतर समझा। इसके बाद ही उन्होंने अगले दो दौर में आक्रामकता बरती और क्रिस्टीना को पस्त किया।

यह भारतीय मुक्केबाज इस साल फार्म में हैं, इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पोडियम स्थान हासिल कर चुकी हैं।

मनीषा ने शुरूआती दौर में बायें हाथ से लगाये शानदार घूसे जड़कर अंक जुटाये जिसके बाद उन्होंने अमेरिकी मुक्केबाज की रणनीति जानने का प्रयास किया।

इसके बाद कोच से बात करने के बाद उन्होंने दूर रहकर घूसे लगाये। बाद में उन्होंने कहा, ‘‘कोच ने मुझे कहा कि दूर रहकर सतर्क होकर पंच लगाओ। मैंने अगले दोनों दौर में ऐसा ही किया और जीत हासिल की। ’’ 

दोपहर के सत्र का सबसे दिलचस्प मुकाबला लाइटवेट (60 किग्रा) में आस्ट्रेलिया की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी अंजा स्ट्राइड्समैन और शीर्ष वरीय फिनलैंड की मीरा पोटकोनेन के बीच रही। दोनों मुक्केबाज बराबरी पर लग रही थी लेकिन जीत मीरा को मिली।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!