लाइव न्यूज़ :

पाक के खिलाफ जीत के बाद विलियमसन ने कहा, डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बड़ा प्रलोभन

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:45 IST

Open in App

माउंट मोनगानुई, 30 दिसंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाना बड़ा प्रलोभन है जिससे टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित हो रही हैं।

पाकिस्तान ने मैच को ड्रा कराने के लिये कड़ा संघर्ष किया लेकिन 31 रन के अंदर छह विकेट गंवाने से पहला टेस्ट 101 रन से हार गया।

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी तालिका में तीसरे नंबर पर है जबकि शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना चाहते हैं और हमने आज अंतिम सत्र में इसको अच्छी तरह से समझा जब यह प्रलोभन हमारे दिमाग में था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन टेस्ट में आप जानते हैं कि आपको सत्र दर सत्र आगे बढ़ना होता है और आपको इस तरह से खेलना होता है। हमने पारी समाप्त घोषित की और अगर विकेट खराब नहीं होता है तो ऐसे में उनके पास मौका होता। उनके पास सकारात्मक सोच के साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ी क्रीज पर थे और कुछ को अभी खेलना था।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘आप खुद को मैच जीतने का अवसर देते हैं लेकिन आप मैच हार भी सकते हैं। अंतिम सत्र में तीनों परिणामों में से कुछ भी निकल सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!