लाइव न्यूज़ :

वेस्ट ब्रोम ने चेल्सी को 5-2 से शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:43 IST

Open in App

लंदन, तीन अप्रैल (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की तालिका में 19वें स्थान पर काबिज वेस्ट ब्रोमविच एल्बियोन ने शनिवार को चौथे स्थान की टीम चेल्सी को उसके घरेलू मैदान पर 5-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

चेल्सी को ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर थिएगो सिल्वा को मैच के 29वें मिनट रेड कार्ड दिखाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। सिल्वा चोट के कारण 10 मैचो के लिए टीम से बाहर रहने के बाद इस मुकाबले से वापसी कर रहे थे।

क्रिस्टियन पुलसिच ने मैच के 27वें मिनट में चेल्सी का खाता खोला लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले मैथियस परेरा (45+2 और 45+4 मिनट) दो मिनट में दो गोलकर वेस्ट ब्रोम को बढ़त दिला दी।

रेलीगेशन से बचने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही वेस्ट ब्रोम के लिए कैलम रोबिनसन ने 63वें मिनट और एमबाये डियगने ने 68वें मिनट में गोल किये, जिससे टीम की बढ़त को 4-1 हो गयी।

इसके तीन मिनट बाद मैसन माउंट के गोल से चेल्सी ने अंतर को कम किया लेकिन मैच खत्म होने से ठीक पहले रोबिनसन के दूसरे गोल से वेस्ट ब्रोम ने 5-2 की जीत सुनिश्चित कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!