लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे वेगनेर

By भाषा | Updated: December 31, 2020 11:08 IST

Open in App

वेलिंगटन, 31 दिसंबर (एपी) पैर की ऊंगलियों में फ्रेक्चर के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट पूरा खेलने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनेर दूसरा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे जिन्हें छह सप्ताह आराम के लिये कहा गया है।

वेगनेर को पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद लगी थी । उनके दाहिने पैर की ऊंगलियों में दो फ्रेक्चर हुए हैं ।

इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में 21 और दूसरी में 28 ओवर डाले । दोबारा गेंदबाजी पर उतरने से पहले उन्हें दर्दनिवारक इंजेक्शन लिये थे ।

दूसरी पारी में उन्होंने लगातार 11 ओवर डाले और दो विकेट भी लिये । न्यूजीलैंड ने वह मैच 101 रन से जीता ।

वह हालांकि क्राइस्टचर्च में रविवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे ।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वेगनेर की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ उसका कितना बड़ा दिल है कि फ्रेक्चर और दर्द सहते हुए भी उसने गेंदबाजी की । इंजेक्शन का असर होने पर उसे गेंद दी जा रही थी । यह अलग ही तरह का अनुभव था, हम सभी के लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!