भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए ओलंपिक खेलों पर ध्यान देने की जरूरत: खेल मंत्री कीरेन रीजीजू

By भाषा | Published: July 26, 2019 10:33 PM2019-07-26T22:33:00+5:302019-07-26T22:33:00+5:30

खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए देश के खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में अधिक पदक जीतने होंगे।

We need to focus more on Olympic sports to make India sporting powerhouse: Sports Minister Kiren Rijiju | भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए ओलंपिक खेलों पर ध्यान देने की जरूरत: खेल मंत्री कीरेन रीजीजू

भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए ओलंपिक खेलों पर ध्यान देने की जरूरत: खेल मंत्री कीरेन रीजीजू

Highlightsखेल मंत्री ने कहा युवाओं को ओलंपिक खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। रियो ओलंपिक में हमने एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीता था।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए देश के खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में अधिक पदक जीतने होंगे और युवाओं को ओलंपिक खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा।

रीजीजू ने चेन्नई में तीन से छह अगस्त के बीच होने वाली स्पेशल ओलंपिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2019 की मशाल हासिल करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारा देश बहुत बड़ा है और हमें ओलंपिक में किसी भी स्पर्धा में पीछे नहीं रहना चाहिए। हमें शीर्ष पर रहना होगा। भारत जैसे विकासशील देश को ओलंपिक खेलों पर ध्यान देना होगा।’’

उन्होंने कहा कि खेल मंत्री होने के नाते उनका मुख्य ध्यान अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी और पदक सुनिश्चित करना है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘मैंने संसद में कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये हमारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। मैं खुद इस पर निगरानी रख रहा हूं। हम प्रत्येक महासंघ के साथ समन्वय कर रहे हैं। मैं ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये टॉप्स में शामिल खिलाड़ियों से भी बात कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार क्वालिफाई करने के बाद हमारा लक्ष्य पदक जीतना होगा। रियो ओलंपिक में हमने एक रजत और कांस्य पदक ही जीता। इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री ने कार्यबल गठित किया जिसकी सिफारिशें हमें मिल गयी हैं।’’

Web Title: We need to focus more on Olympic sports to make India sporting powerhouse: Sports Minister Kiren Rijiju

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Olympicओलंपिक