लाइव न्यूज़ :

हमें छठे गेंदबाज की कमी खली : लिन

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:39 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को लगता है कि छठे गेंदबाज का विकल्प मौजूद नहीं होने के कारण उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में हार झेलनी पड़ी।

यह मैच बेहद रोमांचक रहा और आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 160 रन का लक्ष्य हासिल किया। मुंबई ने पांच गेंदबाजों का उपयोग किया और हार्दिक पंड्या से गेंदबाजी नहीं करवायी।

मुंबई की पारी में 35 गेंदों पर 49 रन बनाने वाले लिन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें छठे गेंदबाज की कमी खली। ’’

जब उनसे पूछा गया कि हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी नहीं की तो लिन ने संकेत दिया कि इस आलराउंडर के कंधे में दिक्कत है और इसके अलावा यह कार्यभार प्रबंधन का हिस्सा है।

लिन ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर नहीं जानता। शायद उनके कंधे में दर्द है। निश्चित तौर पर जब वह गेंदबाजी करता है तो हमारी टीम में अलग तरह का संतुलन पैदा होता है लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा ऐहतियात के तौर पर किया गया। ’’

लिन ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा को रन आउट करवाने के बाद वह थोड़ा नर्वस थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है। हां मैं थोड़ा नर्वस था। ’’

विकेटकीपिंग सलाहकार किरन मोरे के कोविड-19 परीक्षण में पॉजीटिव पाये जाने के बाद मुंबई की टीम दो दिन तक अभ्यास नहीं कर पायी थी।

लिन ने कहा, ‘‘यदि आप एक तेज गेंदबाज को दो दिन तक कमरे में बंद रखो तो यह बड़ी अजीब स्थिति होती है लेकिन हम इसका बहाना नहीं बना सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!