War in Ukraine: पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को की तस्वीरें वायरल, रूसी सेना को दी चुनौती, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 26, 2022 03:56 PM2022-02-26T15:56:56+5:302022-02-26T16:16:21+5:30

War in Ukraine:  ‘यह वास्तव में यूक्रेन में आपके नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है’, जिसके लिए आपको युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर ‘सबसे पहले मतदान’ करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में यूक्रेन के दूत सर्गेई किस्लित्स्या ने शुक्रवार को यह बात कही।

War in Ukraine: Ex-boxing Champ Vitali Klitschko's Images in Battle Fatigue Go Viral see video klitschko heavyweight | War in Ukraine: पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को की तस्वीरें वायरल, रूसी सेना को दी चुनौती, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

Highlightsभारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मतदान से दूर रहे।केन्या, मैक्सिको, नॉर्वे, ब्रिटेन व अमेरिका ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।यूक्रेन का मुद्दा ऐसा नहीं है, जो आज ही उभरा है।

War in Ukraine: पूर्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैंपियन विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि वह अपने भाई व्लादिमीर क्लिट्स्को के साथ हथियार उठाएंगे ताकि रूस के अपने देश यूक्रेन पर आक्रमण के बाद "खूनी युद्ध" में लड़ सकें। यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर और विटाली क्लिट्स्को ने रूस को चुनौती दी है।

रूस ने गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद भूमि, वायु और समुद्र से अपना आक्रमण शुरू किया। बड़े शहरों में हुए विस्फोटों और गोलियों की बौछार से करीब एक लाख लोग भाग गए हैं। सैकड़ों के मारे जाने की खबर है।

विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कीव खतरे में है और मुख्य प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए बिजली, गैस और पानी की डिलीवरी सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए पुलिस और सैन्य बलों के साथ काम करना था। उन्होंने कहा कि नागरिक सैनिकों के रूप में कीव की रक्षा के लिए तैयार हैं। मैं यूक्रेन में विश्वास करता हूं, मुझे अपने देश में विश्वास है और मुझे अपने लोगों पर विश्वास है।

2014 से यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर रहे विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि वह लड़ने के लिए तैयार हैं। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है, मुझे वह करना होगा। मैं लड़ूंगा। मशीन गन लोड करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। 

पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दो बार के विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अपने देशवासियों को एकजुटता का संदेश भेजा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुनिश्चित करें कि यूक्रेन मजबूत है। इसकी एक मजबूत राजधानी कीव है। व्लादिमीर क्लिट्स्को के भाई विटाली क्लिट्स्को कीव के मेयर हैं, वह भी विश्व चैंपियन रह चुके हैं। 

उसके शहर, उसके गांव मजबूत हैं। इसके लोग एकजुट हैं जो अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और यूरोप में शांति को सर्वोपरि मानते हैं।’’ अपने जमाने के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पुतिन के मुखर आलोचक गैरी कास्पारोव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया की।

Web Title: War in Ukraine: Ex-boxing Champ Vitali Klitschko's Images in Battle Fatigue Go Viral see video klitschko heavyweight

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे