लाइव न्यूज़ :

विजेंदर सिंह ने बॉब एरम के साथ किया करार, अगले साल अमेरिका में करेंगे पदार्पण

By भाषा | Updated: November 20, 2018 16:14 IST

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मशहूर प्रमोटर बॉब एरम की कंपनी टॉप रैंक के साथ करार किया है, जिससे अगले साल वह अमेरिका में पदार्पण करेंगे।

Open in App

लास एंजीलिस, 20 नवंबर। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मशहूर प्रमोटर बॉब एरम की कंपनी टॉप रैंक के साथ करार किया है, जिससे अगले साल वह अमेरिका में पदार्पण करेंगे। बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने अभी तक अपने सभी पेशेवर मुकाबले भारत और इंग्लैंड में खेले हैं। वह 2019 की शुरुआत में टॉप रैंक के लिए पदार्पण करेंगे। उनके भारतीय प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एरम ने बयान में कहा,‘‘टॉप रैंक विजेंदर के साथ करार करके काफी उत्साहित है। हम उसे अमेरिका में बड़ा स्टार बनाना चाहते हैं और भारत में प्रमुख टूर्नामेंटों में उसकी भागीदारी देखना चाहते हैं जहां वह पहले से ही सुपरस्टार है।’’

विजेंदर ओलंपिक पदक के अलावा 2009 में विश्च चैम्पियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं, जबकि एशियाई खेल 2010 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण के बाद उन्होंने डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीते।

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!