लाइव न्यूज़ :

भारतीय ओलंपिक हॉकी इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हैं वरूण

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं पाने के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के डिफेंडर वरूण कुमार निराश थे लेकिन वह कोरोना महामारी के बीच ‘वैकल्पिक खिलाड़ी’ के रूप में टीम का हिस्सा बने और उन्हें खुशी है कि अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत सके ।

ड्रैग फ्लिकर वरूण और मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह को ओलंपिक में पदार्पण का मौका मिला जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने महामारी के कारण टीम स्पर्धाओं में वैकल्पिक खिलाड़ियों को शामिल करने की मंजूरी दी ।

वरूण ने कहा ,‘‘ ओलंपिक के लिये टीम की घोषणा हुई तो मेरा नाम 16 सदस्यों में नहीं था । मुझे वह दिन अच्छी तरह से याद है । मैं बहुत दुखी था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन कुछ दिन बाद आईओसी ने 18 खिलाड़ियों को टीम में रखने की अनुमति दे दी । मुझे और सिमरनजीत को मौका मिला । यह बड़ी राहत की बात थी लेकिन कहीं ना कहीं दिमाग में ये था कि अंतिम 16 में जगह नहीं मिल सकी थी और मैं खुद को साबित करना चाहता था ।’’

वरूण ने कहा कि तोक्यो रवाना होने से पहले कप्तान मनप्रीत सिंह से बात करने से उन्हें काफी मदद मिली ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मनप्रीत ने मुझसे काफी देर बात की और मानसिक रूप से मुझे तैयार किया । मनप्रीत का मेरे कैरियर पर बड़ा प्रभाव रहा है । हम एक ही अकादमी में खेलते थे और उससे बात करने से काफी मदद मिली । मैं इस तरह से सोचने लगा कि इस मौके का पूरा इस्तेमाल कैसे करना है ।’’

वरूण ने कहा ,‘‘ तोक्यो का अनुभव कमाल का था । कांस्य पदक जीतना और पोडियम पर खड़ा होना शायद मेरे कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पल था । अब मेरी प्राथमिकता अपने खेल को और बेहतर करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!