लाइव न्यूज़ :

युगांडा पैरा बैडमिंटन: प्रमोद भगत, सुकांत कदम की आसान जीत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:16 IST

Open in App

कंपाला, 17 नवंबर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत और पांचवें नंबर के खिलाड़ी सुकांत कदम ने बुधवार को यहां पहले दौर में अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ युगांडा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन भगत ने युगांडा के गोडफ्रे केटालो को एसएल 3 एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में हराया। भगत ने सिर्फ 26 मिनट में सीधे गेम में 21-8 21-10 से जीत दर्ज की।

भगत को जीत दर्ज करने के लिए बिलकुल भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

एसएल 3 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के निचले अंगों में समस्या होती है।

एसएल 4 वर्ग में कदम ने युगांडा के जूलियस ओबुरा को सिर्फ 22 मिनट में 21-5 21-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!