U-17 Women's Football Team 2023: शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत ने मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2023 08:44 PM2023-02-06T20:44:18+5:302023-02-06T20:45:07+5:30

U-17 Women's Football Team 2023: भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है।

U-17 Women's Football Team 2023 Shilji Shaji scores four goals India thrash hosts Jordan 7-0 | U-17 Women's Football Team 2023: शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत ने मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी

भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।

Highlightsभारत और जॉर्डन के बीच अगला मैत्री मैच गुरुवार को खेला जाएगा।टीम ने पिछले महीने चेन्नई में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था।भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।

U-17 Women's Football Team 2023: शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने सोमवार को यहां मैत्री मैच में मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी। शिलजी ने दूसरे, 37वें, 74वें और 76वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा भारत की तरफ से मनीषा कुमारी (13वें), पूजा (18वें) और संजना (90+1) ने गोल दागे।

 

भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है। भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस टीम ने पिछले महीने चेन्नई में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था। भारत और जॉर्डन के बीच अगला मैत्री मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत को सैफ अंडर-20 महिला चैम्पियनशिप में बांग्लादेश ने गोल रहित ड्रॉ पर रोका

भारतीय टीम को सैफ अंडर-20 महिला चैम्पियनशिप के मैच में रविवार को यहां बांग्लादेश ने गोलरहित बराबरी पर रोका दिया। टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भूटान को 12-0 से शिकस्त देने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में कई मौके बनाने के बाद भी गोल करने में सफल नहीं रही। बांग्लादेश की रक्षापंक्ति भारतीय खिलाड़ियों को रोकने में सफल रही।

भारत के पास मैच के सातवें मिनट में ही बढ़त लेने का मौका था। नीतू लिंडा के पास पर सुमति कुमारी के शानदार प्रयास को बांग्लादेश की कप्तान रूपना चकमा ने बेहतरीन बचाव किया। रूपना ने दूसरे हाफ में दूर से लगाये काजोल के किक को रोक कर एक बार फिर भारत को बढ़त लेने से रोक दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला सात फरवरी को नेपाल से है।

Web Title: U-17 Women's Football Team 2023 Shilji Shaji scores four goals India thrash hosts Jordan 7-0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे