Tokyo Paralympic: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में गत चैंपियन को हराकर पदक किया पक्का

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 27, 2021 05:52 PM2021-08-27T17:52:10+5:302021-08-27T17:53:03+5:30

Tokyo Paralympic: महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस स्पर्धा में 34 वर्षीय भारतीय भाविनाबेन पटेल ने गत चैंपियन को 11-5 11-6 11-7 से हराकर पदक पक्का कर लिया।

Tokyo Paralympic Table Tennis Bhavinaben Patel beats defending champion Serbia's Borislava Peric advances to semi-final  | Tokyo Paralympic: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में गत चैंपियन को हराकर पदक किया पक्का

मेरे कोच ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी के शरीर के पास खेलो और मैंने वही किया।

Highlightsसर्बिया की बोरिस्लावा पेरीक को सीधे गेम में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली।महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराया था। पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में 12 . 10, 13 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की थी।

Tokyo Paralympic: भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक सेमी फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। पटेल ने गत चैंपियन सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को हराया। टोक्यो पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं। 

भाविनाबेन पटेल ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा पेरीक को सीधे गेम में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली। महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस स्पर्धा में 34 वर्षीय भारतीय ने गत चैंपियन को 11-5 11-6 11-7 से हराकर पदक पक्का कर लिया।

टोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराया था। भारत की 34 वर्षीय पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में 12 . 10, 13 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा कि मेरे कोच ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी के शरीर के पास खेलो और मैंने वही किया। इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गई। 

Web Title: Tokyo Paralympic Table Tennis Bhavinaben Patel beats defending champion Serbia's Borislava Peric advances to semi-final 

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे