लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने खेलों के आयोजन का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:32 IST

Open in App

तोक्यो, दो फरवरी (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने जापान के सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों से मंगलवार को कहा कि ‘खेल (ओलंपिक आयोजन) होंगे’।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके मोरी ने सांसदों से कहा, ‘‘ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोरोना वायरस की क्या स्थिति होगी, हम खेल आयोजित करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खेलों का आयोजन होगा या नहीं इस बात को छोड़कर हमें यह चर्चा करनी चाहिये कि हम इसका आयोजन कैसे करेंगे।’’

ओलंपिक के रद्द होने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच मोरी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बॉक ने कई बार इसके आयोजन को लेकर सकारात्मक बयान दिया है।

आईओसी ने दावा किया था कि ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई से 11,000 एथलीटों और 10,000 से अधिक जजों, अधिकारियों, मीडिया, प्रसारणकर्ताओं, प्रायोजकों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की मौजूदगी में होगा। पैरालंपिक का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!