लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों का ध्यान खेलों के महाकुंभ की मेजबानी पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 10:23 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और स्थानीय आयोजकों को इन खबरों से जूझना पड़ रहा है कि स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को रद्द कर दिया जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के फैलने पर 10 महीने पहले स्थगित किए गए तोक्यो खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होना है लेकिन इन खेलों पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है।

द टाइम्स आफ लंदन ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खेलों को रद्द किया जाएगा। इसने सत्ताधारी गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य के हवाले से यह खबर दी है।

सूत्र ने कहा, ‘‘कोई भी सबसे पहले इस बात को नहीं कहना चाहता लेकिन सहमति यह है कि इसका आयोजन बेहद मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि इसका आयोजन होगा।’’

शुक्रवार को हालांकि स्थानीय आयोजन समिति ने प्रत्यक्ष रूप से द टाइम्स की खबर का हवाला दिए बगैर कहा कि ओलंपिक के आयोजन की तैयारी आगे बढ़ रही है और उन्हें प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का समर्थन हासिल है।

बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय सरकार, तोक्यो राज्य सरकार, तोक्यो 2020 आयोजन समिति, आईओसी और आईपीसी (अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति) सहित हमारे सभी साझेदारों का ध्यान इन गर्मियों में खेलों की मेजबानी पर है।’’

इसके अनुसार, ‘‘हमें उम्मीद है कि जितना जल्दी संभव हो दैनिक जीवन सामान्य होगा और हम सुरक्षित खेलों के आयोजन के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!