तोक्यो 2020 अध्यक्ष ने महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की प्रशंसा की

By भाषा | Published: August 8, 2021 05:27 PM2021-08-08T17:27:31+5:302021-08-08T17:27:31+5:30

Tokyo 2020 president praises spirit to organize Olympics during pandemic | तोक्यो 2020 अध्यक्ष ने महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की प्रशंसा की

तोक्यो 2020 अध्यक्ष ने महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की प्रशंसा की

तोक्यो, आठ अगस्त (एपी) तोक्यो 2020 अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने रविवार को ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की प्रशंसा की जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के बावजूद कराया गया।

ओलंपिक के समापन समारोह से पहले उन्होंने यह बात कही।

खिलाड़ियों में हालांकि ओलंपिक बबल के कारण कोरोना वायरस के इतने ज्यादा मामले देखने को नहीं मिले लेकिन तोक्यो में पिछले हफ्ते रिकार्ड मामले सामने आये।

लेकिन हाशिमोटो ने कहा कि खेलों से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का कोई संबंध नहीं है। तोक्यो में शुक्रवार को 4,066 मामले सामने आये।

ओलंपिक खेल समाप्त हो गये हैं तो आयोजकों को फैसला करना होगा कि पैरालंपिक के दौरान दर्शकों को अनुमति दी जाये या नहीं।

हाशिमोटो ने कहा कि इसका फैसला सही समय पर किया जायेगा।

पैरालंपिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक आयोजित किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tokyo 2020 president praises spirit to organize Olympics during pandemic

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे