भारतीय दल का तीसरा जत्था तोक्यो के लिए रवाना

By भाषा | Published: August 23, 2021 10:35 PM2021-08-23T22:35:28+5:302021-08-23T22:35:28+5:30

Third batch of Indian team leaves for Tokyo | भारतीय दल का तीसरा जत्था तोक्यो के लिए रवाना

भारतीय दल का तीसरा जत्था तोक्यो के लिए रवाना

भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा दल तोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गया जिसमें 10 निशानेबाजों और पांच तीरंदाजों सहित 17 खिलाड़ी शामिल हैं।पैरालंपिक का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक किया जाएगा।विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारत ने 23 अगस्त को अपना तीसरा और अब तक का सबसे बड़ा दल तोक्यो पैरालंपिक के लिए भेजा। सोमवार दोपहर तोक्यो के लिए रवाना हुए दल में 10 निशानेबाजों और पांच तीरंदाजों सहित 17 खिलाड़ी शामिल थे। ’’इसके अनुसार, ‘‘दल में भाला फेंक के खिलाड़ी रंजीत भाटी और तैराक सुयश जाधव के अलावा 11 कोच और सहयोगी स्टाफ भी शामिल हैं।’’भारत इस बार 54 खिलाड़ियों के साथ तोक्यो पैरालंपिक खेलों में अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है। ये खिलाड़ी नौ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Third batch of Indian team leaves for Tokyo

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :TokyoIndiaभारत